वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के प्वॉइंट सिस्टम में बदलाव, आईसीसी ने की घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 जुलाई 2021। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के लिए नए प्वॉइंट सिस्टम की घोषणा कर दी है। हर मैच जीतने पर टीम को 12 प्वॉइंट्स मिलेंगे। सीरीज कितने भी मैच की हो उससे प्वॉइंट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। टीम की रैंकिंग पहले की तरह प्वॉइंट के परसेंट के हिसाब से होगी। मैच जीतने पर 12 प्वॉइंट्स और 100 परसेंट ऑफ प्वॉइंट्स मिलेंगे, टाई होने पर छह प्वॉइंट्स और 50 परसेंट ऑफ प्वॉइंट्स, ड्रॉ होने पर चार प्वॉइंट्स और 33.33 परसेंट ऑफ प्वॉइंट्स। वहीं हारने पर टीम के हिस्से में कुछ भी नहीं आएगा। ऐसे में दो मैचों की सीरीज में कुल 24 प्वॉइंट्स होंगे, तीन मैचों की सीरीज में कुल 36 प्वॉइंट्स, चार मैचों की सीरीज में कुल 48 प्वॉइंट्स, पांच मैचों की सीरीज में कुल 60 प्वॉइंट्स होंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 में प्वॉइंट सिस्टम बिल्कुल अलग था। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के लिए शेड्यूल आईसीसी पहले ही जारी कर चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का आगाज हो जाएगा। भारत को इस दौरान श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज खेलनी है, जबकि बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में जाकर टेस्ट सीरीज खेलनी हैं।

Leave a Reply

Next Post

इन्हीं लोगों ने किया था नसबंदी का विरोध... जनसंख्या कानून को लेकर बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 जुलाई 2021। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्तावित कानून का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विरोध किया है। भूपेश बघेल ने यूपी में प्रस्तावित कानून को लेकर कहा कि देश में आबादी को नियंत्रित करने के लिए राजनीति या फिर कानून […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण