इन्हीं लोगों ने किया था नसबंदी का विरोध… जनसंख्या कानून को लेकर बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 जुलाई 2021। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्तावित कानून का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विरोध किया है। भूपेश बघेल ने यूपी में प्रस्तावित कानून को लेकर कहा कि देश में आबादी को नियंत्रित करने के लिए राजनीति या फिर कानून की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना चाहिए। भूपेश बघेल ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और उसे इतिहास की भी याद दिलाई। भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इन्हीं लोगों ने 1970 के दशक में नसबंदी का विरोध किया था। विपक्षी दलों ने इसे तब मुद्दा बनाया था और वह कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ पाया था। यदि नसबंदी का वह कार्यक्रम चला होता तो फिर आज इतनी अधिक आबादी न होती।

मौजूदा स्थिति में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, ‘अब मैं यही कहूंगा कि कानून से मुद्दा हल नहीं होगा। इसके लिए जागरूकता की जरूरत है। आबादी को नियंत्रित करने के लिए जनजागरण की जरूरत है। पहले भी हम दो और हमारे दो का नारा था, जिसे आगे बढ़ाना चाहिए और लोगों को जागरूक करते हुए ही आबादी को नियंत्रित किया जा सकता है।’ भूपेश बघेल ने कहा कि देश में लोग जागरूक हो चुके हैं और खुद ही यह समझ रहे हैं कि हमें सीमित जनसंख्या रखने की जरूरत है। खुद ही लोग एक, दो या फिर तीन बच्चे ही पैदा कर रहे हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कर चुके हैं विरोध

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून का एक वर्ग ने जहां पुरजोर समर्थन किया है तो कुछ लोग इसके विरोध में भी हैं। बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी ऐसे कानून का विरोध किया है और कहा है कि देश में आबादी को नियंत्रित करने के लिए कानून से ज्यादा जरूरी जागरूकता है। वहीं बिहार के ही बीजेपी के विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी ने इस संबंध में यूपी की तरह ही कानून बनाए जाने की वकालत की है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का एलान, 26 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 14 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा ग्यरहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई से विद्यालय खोलने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कक्षा ग्यरहवीं […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान