रोजाना एक सेब खाने के फायदे डायबिटीज से रखेगा दूर, खाने में फल और सब्जियां बढ़ाने से 50 फीसदी तक बीमारी का खतरा घट जाता है

शेयर करे

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में शोधकर्ताओं ने कहा- अपनी डाइट में रोजाना एक सेब और सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं

ब्लड में विटामिन-सी और कैरोटिनॉयड्स मिलने पर बीमारी का खतरा काफी हद तक घट जाता है

अंग्रेजी में एक कहावत है ‘एन एप्पल ए डे कीप द डॉक्टर अवे’ यानी निरोग रहना है तो रोजना एक सेब खाएं। लेकिन रिसर्च कहती है कि अगर डायबिटीज से बचना है तो रोजाना एक सेब खाएं। यह दावा ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित दो अलग-अलग शोध में किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

रिसर्च रिपोर्ट की 4 बातें 

1. रिसर्च करने वाले संस्थान हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज की मात्रा बढ़ाने पर बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है। अगर ब्लड में विटामिन-सी और कैरोटिनॉयड्स की मात्रा पर्याप्त होती है तो खतरा घट जाता है। रिसर्च में यह साबित हुआ। 

2. पहले शोध के मुताबिक, रिसर्च दो अलग-अलग समूहों में की गई। पहले समूह में 9,745 ऐसे लोग थे जो टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे थे वहीं, दूसरे ग्रुप में 13,662 स्वस्थ लोग थे। पहले ग्रुप के लोगों ने 274 ग्राम और दूसरे समूह ने 508 ग्राम फल और सब्जियां खाईं। 

3. रिसर्च रिपोर्ट में सामने आया कि जो लोग खाने में फल और सब्जियां अधिक ले रहे थे उनके ब्लड में विटामिन-सी और कैरोटिनॉयड्स की मात्रा अधिक मिली। इनमें दूसरे समूह के मुकाबले डायबिटीज होने का खतरा 50 फीसदी तक घट गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर आप रोजाना 250 ग्राम का सेब खाते हैं तो इसके साथ कुछ सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। 

4. दूसरी रिसर्च में 158,259 औरतों और 36,525 पुरुषों को शामिल किया गया। इनकी डाइट में साबुत अनाज की मात्रा बढ़ाई गई तो पाया गया कि 29 फीसदी तक टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जिनकी फैमिली हिस्ट्री है और एक्सरसाइज से दूर रहते हैं, रिसर्च में उन्हें भी शामिल किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल

शेयर करे जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना को अलगे महीने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। नेटफ्लिक्स पर गुंजन सक्सेना को 12 अगस्त को रिलीज करने की बात सामने आई है. जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज के जरिए ये […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ