बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 17 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक नक्सली के मारे जाने की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजापुर के बंदेपारा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया है। जिसके पास से एके-47 राइफल बरामद हुई है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। 

एक नक्सली ढेर, एके 47 रायफल बरामद
मंगलवार की सुबह बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड के जंगल में पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से एके 47 रायफल बरामद हुई है। खबर लिखे जाने तक सर्चिंग अभियान चल रहा था।

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले मद्देड़ थाना क्षेत्र कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी डीवीसीएम नागेश, सचिव एसीएम बुच्चन्ना,एसीएम विश्वनाथ व अन्य 15 से 20 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व सीआरपीएफ 170 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

तलाशी अभियान जारी
मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौरान बंदेपारा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके 47 रायफल बरामद हुई। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि नक्सली कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये हुए थे। इधर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सर्चिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में बवाल, मलिक ने बाबर से कप्तानी छोड़ने को कहा तो वसीम अकरम पर भड़के यूसुफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कराची 17 अक्टूबर 2023। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान में तीन मैचों में दो जीत दर्ज करने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपने कुछ पूर्व साथियों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'