मेरा भारत-मेरा परिवार है, न मोदी रुका है और न भारत… चेन्नई में बोले पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 05 मार्च 2024। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित की गई भाजपा की जनसभा में ‘हमारा परिवार मोदी का परिवार’ नारा गूंजा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनका कोई परिवार नहीं है, जिसपर प्रतिक्रिया के तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी का परिवार हमारा परिवार’ नारा लगाया। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने कहा, “हम मोदी परिवार से हैं।” मुरुगन ने नारा लगाया, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया। मुरुगन ने तमिल भाषा की महानता का संदेश दुनिया के सभी हिस्सों में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना भी की। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने “परिवार के सदस्यों” से मिलने के लिए चेन्नई के दौरे पर हैं। अन्नामलाई ने कहा कि देश के सभी 142 करोड़ लोग मोदी परिवार से हैं।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनका कोई परिवार नहीं है, इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अन्नामलाई ने पूछा, “यदि ऐसा है तो हम कौन हैं? क्या हम मोदी परिवार से नहीं हैं?” उन्होंने कहा, “मोदियिन कुदुम्बम नाम (हम मोदी के परिवार हैं)।” विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल पार्टियों पर निशाना साधते हुए अन्नामलाई ने कहा कि उनके लिए केवल द्रमुक परिवार और राजद परिवार हैं, जो क्रमश: गोपालपुरम परिवार और लालू प्रसाद के परिवार हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री साय ने किया रवाना

शेयर करे850 रामभक्तों के दल को ले जा रही ट्रेन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना छत्तीसगढ़ पहला राज्य जो जनता को करा रहा अयोध्या धाम के दर्शन यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण पूरे मंत्रिमंडल के साथ जल्द ही करेंगे श्री रामलला के दर्शन- मुख्यमंत्री विष्णु देव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण