सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सल संगठन PLFI के छह सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 04 जून 2023। झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सली संगठन पीएलएफआई के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी झारखंड के खूंटी जिले से हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। 

खबर के अनुसार, पीएलएफआई के दो सदस्यों को शुक्रवार शाम खूंटी जिले के बुरजु रुई टोला इलाके से गिरफ्तार किया था। दोनों नक्सली लोगों से उगाही करने आए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार, पीएलएफआई की स्लिप, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान संजय मुंदरी (32 वर्षीय) और एसी रामे (28 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह गिरफ्तारी खूंटी के जंगल के इलाके में स्थित तुयु गांव से हुई। इन गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अजय धान उर्फ सोमा धान, चंदन होरो, जतरु हेरेंज और मनी मुंडा के रूप में हुई है। इनके पास से भी पुलिस ने एक राइफल, एक पिस्टल, एक कार्बाइन और तीन मोबाइल फोन और पीएलएफआई की 10 स्लिप बरामद की हैं। 

72 घंटे में 10 की गिरफ्तारी
खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 72 घंटे में पीएलएफआई के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले गुरुवार को भी रेगडे इलाके के जंगलों में भी चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सीपीआई (भाकपा) से टूटकर पीएलएफआई बना है। 

Leave a Reply

Next Post

मंदिरों में दर्शन के समय मर्यादित कपड़े पहने, अध्यक्ष बोले-पर्यटन व धार्मिक यात्रा का फर्क समझें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   देहरादून 04 जून 2023। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी परंपरा और मर्यादा होती है। उसी के अनुरूप वहां मर्यादित आचरण करना चाहिए और मर्यादित वस्त्र पहनकर आना चाहिए।अजेंद्र अजय ने यह बात महानिर्वाणी अखाड़े के […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब