डायरिया से दो की मौत, 50 से ज्यादा बीमार, कलेक्टर बोले- नालियों के बगल में बिछाई गई पेयजल लाइन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 24 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कैंप क्षेत्र में डायरिया फैल गया है। इसके चलते दो की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें से 43 को लाल बहादुर शास्त्री और बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मिश्रा और उनकी टीम थोड़ी देर पहले ही प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए रवाना हुई है। वहीं कलेक्टर ने पीके मीणा ने इसके लिए अमृत मिशन योजना में की गई लापरवाही को दोषी बताया है। 

भिलाई नगर के वार्ड-32 जेपी नगर कैंप-1 में मंगलवार शाम से अचानक लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इसके बाद एक के बाद एक बीमार सुपेला स्थित लाल बहादुर शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने लगे थे। बुधवार शाम तक इन मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़कर 30 तक पहुंच गई। अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीयाम सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कुश डहरे (27) की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। 

वहीं शहर में डायरिया फैलने की सूचना के बाद से नगर निगम भिलाई में हड़कंप मचा हुआ है। CMHO डॉ. जेपी मेश्राम सहित महापौर, कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि डायरिया संक्रमित इस क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग बोर का पानी पी रहे हैं उनके घर में कोई बीमार नहीं पड़ा है। वहीं निगम के नल से पानी पीने वाले हर दूसरे घर में लोग उल्टी, दस्त की शिकायत से परेशान हैं।

Leave a Reply

Next Post

एक्टर राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएगा बस्तर का सहदेव, 'बसपन का प्यार' गाने से हुआ था फेमस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 नवंबर 2022। छ्त्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव का बचपन का रोल अदा करेगा। बताया जा रहा है कि, फिल्म […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'