ईद 2025 होगा सलमान खान की ‘सिकंदर’ के नाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 12 अप्रैल 2024। ईद 2025 में पावरहाउस परफॉर्मर कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान, जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस साथ मिलकर “सिकंदर” लेकर आने जा रहे हैं। बता दें कि, मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान की अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो की सभी के उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है। जब से इस जबरदस्त कॉलेबोरेशन की सरप्राइजिंग खबर सामने आई है, तब से सभीं के बीच उत्सुकता का माहौल देखने मिल रहा है। ऐसे में अब जब यह तीनों इंडस्ट्री के महारथी साथ आए हैं, तब यह कहना गलत नहीं होगा की “सिकंदर” फिल्म एक सिनेमेटिक स्पेक्टिकल होने वाली है। बता दें कि फिल्म के नाम के सामने आ जाने से दर्शकों के लिए अगले ईद का इंतजार करना जैसे मुश्किल सा होता हुआ नजर आ रहा है। “सिकंदर” के साथ पहला मौका नहीं है जब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाया है। बल्कि इनकी जोड़ी ने जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, किक और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, किक के बाद दर्शकों द्वारा इनके साथ आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो की अब जाकर खत्म हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर बात करें ए. आर. मुरुगडोस की तो यह गजनी, हॉलीडे : ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी, और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ही कई हिट देने के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म “सिकंदर” का नाम सामने आने के साथ, हर तरफ फैंस और दर्शकों के बीच उत्साह का आगाज हो गया है।अब, सभी के बीच में फिल्म के बारे में और अधिक जानने पाने की उत्सुकता है। इतना ही नहीं सभी ने अभी से ही फिल्म देखने के लिए दिन गिनना शुरू कर दिया है। तो, तैयार कर लीजिए खुद को एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी यात्रा पर निकलने के लिए, क्योंकि ईद 2025 अब और भी ज्यादा थ्रिलिंग होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

लुब्रिज़ोल कॉर्पोरेशन ने पुणे में नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शुरू किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 12 अप्रैल 2024। स्पेशलिटी केमिकल्स में अग्रणी, लुब्रीज़ोल ने कई मार्केट और इंडस्ट्री में क्षेत्रीय और वैश्विक सफलता हासिल करने के लिए और लोकल टैलेंट का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए, एक रणनीतिक केंद्र […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड