हार के बाद बोलीं कप्तान मिताली राज, हमें तीनों डिपार्टमेंट में सुधार की जरूरत

शेयर करे

नई दिल्ली 28 जून 2021। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने रविवार को यहां कहा कि यदि उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसे तीनों विभागों में सुधार करना होगा। भारतीय टीम पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट से हार गई। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली राज के 72 रन के बावजूद आठ विकेट पर 201 रन बना पाया। इंग्लैंड टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 87) और नताली साइवर (नाबाद 74) के बीच 119 रन की अटूट साझेदारी से 34.5 में ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। मिताली ने मैच के बाद कहा, ‘हमें तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारे शीर्ष क्रम की पांच बल्लेबाजों को टिककर खेलने की जरूरत है। गेंदबाज लाइन व लेंथ सटीक रख सकते थे। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देना होगा। ‘हमने कई गेंदें खाली जाने दी। इंग्लैंड के पास अनुभवी गेंदबाज हैं जो जानते हैं कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। हम अगले मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे।’

मिताली ने 30 जून को टॉन्टन में होने वाले दूसरे वनडे में टीम में बदलाव के संकेत भी दिए। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारे तेज गेंदबाजों में केवल झूलन (गोस्वामी) ही प्रभावी रही। अगले मैच में हम एक स्पिनर को खिला सकते हैं। बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव कर सकते हैं। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने जीत का श्रेय अपने तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दिया। नाइट ने कहा, ‘कैथरीन (ब्रंट) और आन्या (श्रबसोले) ने नई गेंद से हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत घर पर धीमी विकेटों पर खेलता है इसलिए शार्ट पिच गेंदें खेलने में उन्हें मुश्किल होती है। कैथरीन और शेफाली की टक्कर देखने में मुझे बहुत मज़ा आता है। यह एक अच्छी विकेट थी। गेंदबाजों के लिए सीम मूवमेंट थी और बल्लेबाज़ी आसान थी। उन्होंने कहा, ‘टैमी न्यूज़ीलैंड के दौरे से अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए कमाल की बल्लेबाज़ी कर रही है। सोफ़ी एक्लेस्टोन और सराह ग्लेन की युवा जोड़ी रन रोकते हुए विकेट चटकाती है और हमें मैच जिताती है।’ ब्यूमोंट को उनकी शानदार पारी के लिये मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 28 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर