कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली पहुंचकर न्याय यात्रा में शामिल हुए

शेयर करे

कांग्रेस की न्याय यात्रा दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली तक पहुंची

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 28 मई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर की समृद्धि संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए चल रही चार दिवसीय न्याय यात्रा का आज दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली पहुँची न्याय पदयात्री धुरली में रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा की तीसरी दिन की शुरुवात धुरली से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली से शुरू हुई न्याय यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं पदयात्रा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चंद कॉर्पोरेट की बूरी नजर बस्तर के संसाधनों पर है। हाल ही में स्टार बीजापुर के कोरंडम खदान से पहले सैकड़ो पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग से अब तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार में बैठे जवाबदार लोग अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं। सवाल यह है कि बस्तर के संसाधनों को लूटने का इस तरह का आदेश दे कौन रहा है? भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली बनाकर आदिवासी विरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन के अधिकार आदिवासियों से छीने जा रहे हैं। एनएमडीसी के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं करने का वादा देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान किया था लेकिन आज भी केंद्र सरकार के निजीकरण के वेबसाइट पर प्रक्रियाधीन है। भाजपा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को कॉर्पोरेट का चारागाह बनाने के कुत्सित प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के हक, जल-जंगल-ज़मीन एवं खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “न्याय यात्रा” में बचेली (दंतेवाड़ा) में शामिल हुआ। भाजपा की डबल इंजन सरकार बस्तर के संसाधनों को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपने का षड्यंत्र कर रही है। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में ना सौंपने की ’मोदी की गारंटी’ के बाद भी प्लांट के निजीकरण की प्रकिया जारी है। बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। बस्तर के संसाधनों की लूट की हर कोशिश का विरोध किया जायेगा।

न्याय यात्रा में दंतेवाड़ा पूर्व विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रा-नवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

कहां है सुशासन, अपने सरकार के कामकाज से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही नाखुश

शेयर करेसुशासन तिहार में तो जनता से आवेदन लेकर सिर्फ निरस्त किया जा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 28 मई 2025। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कहां है सुशासन जो सरकार सुशासन तिहार मना रहीं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी