कानपुर देहात में देवरिया जैसा खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला, एक की मौत और पांच घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कानपुर 06 अक्टूबर 2023। कानपुर देहात में भी देवरिया जैसी घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर गजनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक पक्ष ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां निवासी रामवीर विश्वकर्मा को सरकारी आवास मिला था। गांव में एक जमीन पर उसने आवास निर्माण के लिए सामग्री उतरवाई थी। इसी जगह पर गांव के मोहन शुक्ला ने गुरुवार शाम लोडर खड़ा कर जमीन को अपना बताना शुरू कर दिया। शाम को विवाद के बाद मामला शांत हो गया।

गांव के लोग पहुंचे, तो हमलावर भाग निकले
रात 11 बजे के करीब मोहन शुक्ला व उसके परिवार के लोगों ने चारपाई डालकर सो रहे रामवीर पर हमला कर दिया। मारपीट की जानकारी पर रामवीर के बड़े भाई सत्यनारायण व परिजन पहुंचे। बीच बचाव करने में हमलावरों ने सत्यनारायण, रामवीर की पत्नी मधु, बेटी काजल, बेटे बीनू, सोनू को लाठी डंडों व कुल्हा़ड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। चीखपुकार सुन गांव के लोग पहुंचे, तो हमलावर मौके से भाग निकले।

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार तड़के सत्यनारायण (70) की मौत हो गई। जमीनीं विवाद को लेकर हत्या किए जाने की जाने की जानकारी पर एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। गांव से कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लोडर खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जिस जगह पर रामवीर आवास बनवाने के लिए निर्माण सामग्री डाल रखी थी। उसी जगह पर लोडर खड़ा करने को लेकर मोहन शुक्ला से विवाद हुआ। मारपीट में सत्यनाराण की मौत हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नशे में थे हमलावर
पुलिस जांच में पता चला है कि रामवीर से विवाद करने पहुंचे लोग नशे की हालत में थे। गांव के कुछ लोगों ने विवाद करने से मना किया। मगर कुछ देर बाद एकजुट होकर पहुंचे लोगों ने हमला कर परिवार के छह लोगों को मरणासन्न कर दिया। एसपी ने हमलावरों की नशे की हालत में होने की बात कही है। एसपी ने बताया कि रामवीर की हालत नाजुक है, जबकि बेटा व एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री कंगना रणौत का हिमाचल सरकार पर आरोप, कहा- आपदा कोष नहीं हो रहा संचालित, बहुत शर्म की बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   शिमला 06 अक्टूबर 2023। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए लोग आपदा कोष में दान कर रहे हैं। हिमाचल से होने के बावजूद कंगना की ओर से आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप