एसईसीएल की सबसे बड़ी कोयला खदाने गेवरा, दीपका, कुसमुंडा में मजदूर और ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आज शत-प्रतिशत सफल रही- वीएम मनोहर

शेयर करे

छत्तीसगढ़रिपोर्टर

बिलासपुर/कोरबा 2जूलाई 2020। कामर्शियल माइनिंग फैसले के विरोध में कोयला जगत में 2 से 4 जुलाई तीन दिवसीय हड़ताल आज प्रारंभ हो गया है। कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों से जो जानकारी आ रही है इसके अनुसार हड़ताल को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सुबह 5-6 बजे से ही एसईसीएल के खदानों में श्रमिक संगठनों के लोगों ने घेराबंदी कर दी थी और एसईसीएल की सबसे बड़ी परियोजना गेवरा, दीपका कुसमुंडा में हड़ताल का भारी असर रहा।

एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में सीआईएसएफ और श्रमिक नेताओं के बीच बहस की स्थिति निर्मित हुई। श्रमिक नेता कामगारों से कार्य पर नहीं जाने का आग्रह कर रहे थे। सीआईएसएफ के एक इंस्पेक्टर ने श्रमिक नेताओं को रोकने की कोशिश की। इस पर सीटू के नेता वीएम मनोहर ने आपत्ति की।

सीटू के नेता वीएम मनोहर ने कहा की गिने चुने लोग ही काम पर पहुंचे हैं। लगभग सारे कामगार हड़ताल के समर्थन में हैं और यूनियन का साथ दे रहे हैं। खास बात यह है कि गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा आदि परियोजना में अधिकारी हड़ताल को अपना मौन समर्थन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोरियॉग्रफर सरोज खान का मुंबई में निधन, आखिरी गाना भी माधुरी के लिए किया था कोरियॉग्राफ

शेयर करे मुंबई 03/07/2020 कोरियॉग्रफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया जिसके बाद पूरा बॉलिवुड एक बार फिर शोक में डूब गया है। सरोज के निधन से शायद सबसे ज्यादा माधुरी दीक्षित दुखी होंगी। दरअसल अपने पूरे करियर में माधुरी दीक्षित और सरोज खान हमेशा एक दूसरे के […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक