सोनू सूद ने उत्तराखंड ग्लेशियर तबाही पर किया Tweet, बोले- हम आपके साथ हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से कई राज्यों में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है. बता दें, जोशीमठ (Joshimath) के तपोवन इलाके में रविवार को ग्लेशियर फटने (Glacier burst) से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है. इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद से लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आ रहे हैं. अब एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) ने एक ट्वीट किया है. सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड हम तुम्हारे साथ हैं. 

सोनू सूद (Sonu Sood) के ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सोनू सूद के अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की खबर सुनकर परेशान हूं. वहां हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना कर रही हूं.” श्रद्धा के ट्वीट पर भी लोगों की काफी प्रतिक्रिया आ रही हैं.


बता दें, ग्लेशियर के टूटने से अलकनंदा नदी (Alaknanda) और धौलीगंगा नदी में हिमस्खलन और बाढ़ के चलते आसपास के लोगों को हटाया जा रहा है. कई घरों के बहने की आशंका भी जताई जा रही है. जोशीमठ के करीब बांध टूटने की भी खबर है. आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य के लिए पहुंच गए हैं. एनडीआरएफ की और तीन टीमें गाजियाबाद से रवाना होंगी. चमोली जिले के तपोवन इलाके में रैणी गांव में बिजली परियोजना पर हिमस्खलन के बाद धौलीगंगा नंदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया है. निचले इलाके में रहने वाले लोगों को ऊपरी इलाकों में भेजा जा रहा है. ग्लेशियर फटने से हुई तबाही को देखते हुए श्रीनगर, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply

Next Post

भारत कोरोना के सात और नए टीके विकसित कर रहा : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 07 फरवरी 2021। भारत में अब टीकाकरण के जरिए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। देश में फिलहाल, दो वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन से टीकाकरण अभियान तेज गति से जारी है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि भारत की मदद से कई देशों में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले