दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की वापसी

शेयर करे

नई दिल्ली 26 जून 2021। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। रसेल ने विंडीज टीम की तरफ से 49 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन अब तक उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है। उन्होंने टीम की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले मैदान पर खेला था। 33 साल के रसेल दो बार टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज टीम ने 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। वह सबसे ज्यादा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम है। वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो टीम चुनी है, उसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा खासा मिश्रण है। कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम यूएई और ओमान में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी और इसी की तैयारी कर रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज 26 जून को ग्रेनडा नेशनल क्रिकेट स्टेडियम से शुरू होगी।

वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टी-20 टीम इस प्रकार है: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), फेबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, फिडेल एड्वर्ड्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, एविन लुईस, ओबेड मैकॉय, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस और केविन सिनक्लेयर।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर से काफी प्रभावित हुए सचिन तेंदुलकर, कहा-वह वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडर्स में से एक बनेंगे

शेयर करे नई दिल्ली 26 जून 2021। न्यूजीलैंड के उभरते हुए तेज गेंदबाज काइल ​जैमिसन ने भारत के खिलाफ खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। जैमिसन के इस प्रदर्शन से भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी काफी प्रभावित हुए […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल