नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने आईइईडी बरामद कर किया निष्क्रिय, एक जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 25 नवंबर 2024। सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र के तहत एरिया डोमिनेशन के लिए जवानों की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद किया गया। वहीं सुरक्षाबलों ने बरामद आईइडी को निष्किृय किया।  इस आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल भेजा गया है। घायल जवान डीआरजी का बताया जा रहा है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है फिलहाल अन्य जवानों ने ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।

हाल ही में सुरक्षाबलों ने चिंतलनार के रायगुड़ा में एक नया कैंप बनाया है। आज सुबह में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवान विनोद आईईडी की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। इस क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा है। लगातार एनकाउंटर किए जाने से नक्सली बौखलाए हुए हैं । अभी सुकमा में दो दिन पहले ही जवानों ने 10 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी कड़ाके की ठंडी, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान रहेगा सामान्य, जानें आईएमडी का अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं प्रदेश में हवा की दिशा बदल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव