एक घंटे भी नहीं रह पाया वैभव का रिकॉर्ड: विजय हजारे में छाए बिहारी, गनी ने 32 तो किशन ने 33 गेंद में जड़ा शतक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2025। विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का पहला दिन, यानी 24 दिसंबर भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस दिन तीन बिहारियों का जलवा देखने को मिला और कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते चले गए। एक ही दिन में वैभव सूर्यवंशी, सकीबुल गनी और ईशान किशन के बल्ले से निकली इन पारियों ने विजय हजारे ट्रॉफी को रिकॉर्ड्स का अखाड़ा बना दिया है। सकीबुल बिहार टीम के कप्तान हैं, जबकि वैभव बिहार के ओपनर हैं। ईशान झारखंड से खेलते हैं, लेकिन उनका परिवार बिहार में रहता है।

वैभव के बाद गनी का तूफान
पहले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक लगाकर विजय हजारे ट्रॉफी और लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड एक घंटे भी टिक नहीं पाया। बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने उसी मैच में उससे भी तेज बल्लेबाजी करते हुए केवल 32 गेंदों में शतक जड़ दिया और लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया।

गनी ने 10 चौके और 12 छक्के जड़े
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐसा तूफान मचाया, जिसे रोक पाना विपक्षी गेंदबाजों के लिए नामुमकिन हो गया। बिहार ने 50 ओवर में छह विकेट पर 574 रन बना दिए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस ऐतिहासिक पारी की नींव वैभव सूर्यवंशी ने रखी, जिन्होंने 84 गेंदों पर 190 रन ठोके। उनकी पारी में 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। उनके साथ आयुष लोहुरुका ने 56 गेंदों में 116 रन बनाए, जबकि पियूष सिंह ने 77 रनों का योगदान दिया। हालांकि, मैच का सबसे बड़ा आकर्षण कप्तान सकीबुल गनी रहे, जिन्होंने महज 40 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए और 32 गेंदों में शतक पूरा कर वैभव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गनी ने अपनी पारी में 10 चौके और 12 छक्के लगाए। 574 रन लिस्ट-ए क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु के नाम था। उसने 2022 में अरुणाचल के खिलाफ ही दो विकेट पर 506 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Next Post

बीएमसी चुनाव साथ लड़ेंगे मनसे और शिवसेना-यूबीटी, उद्धव बोले- मराठी लोग अब चूके तो खत्म हो जाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे बंधुओं ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को दोनों भाईयों ने संयुक्त प्रेस वार्ता करके इसका […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें