कोरोनावायरस से बचाव के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे, बूस्टी होगी इम्यूनिटी और मिलेंगे ये फायदे

शेयर करे

कोरोना वायरस को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स न सिर्फ कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कह रहे हैं बल्कि वे लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी जोर रहे हैं। वैसे तो देश के लाखों लोग अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए तरह- तरह के तरीके आजमा रहे हैं। कुछ फार्मेसी प्रोडक्ट्स के जरिए अपनी इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रहे हैं तो तमाम देसी नुस्खों के जरिए। इसी बीच आयुष मंत्रालय ने भी कोविड की दूसरी लहर के बचाव के लिए कुछ नेचुरल तरीके बताए हैं जो हमारी प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

मालूम हो कि पिछले दिनों आयुष मंत्रालय ने कोविड 19 के हल्के और मध्यम स्तर वाले मरीजों के उपचार के लिए ‘आयुष 64’ नामक आयुर्वेदिक दवा के बारे में जानकारी दी थी। अब मंत्रालय की ओर से इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कुछ और आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं डालते हैं आयुष द्वारा सुझाए गए कोविड से बचाव वाले सुझावों पर एक नजर।

कोविड से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय की नई गाइडलाइन

  • कोविड से बचाव के लिए दिनभर गुनगुना पानी (Drink lukewarm water) पिएं।
  • खाना बनाने वाले मसालों में आप हल्दी, जीरा, सूखी अदरक और लहसुन का प्रयोग करें।
  • हर दिन एक आंवला का सेवन करें। (यदि संभव हो सके तो ताजा इसका सेवन करें)
  • एक चुटकी हल्दी और नमक के साथ गर्म पानी से गरारे करें।
  • बाहर की बजाए घर में पकाए गए ताजे भोजन का ही सेवन करें, जो आसानी से डाइजेस्ट हो सके।
  • प्रतिदिन 30 मिनट योग, प्राणायाम और मेडीटेशन की प्रैक्टिस करें।
  • रात को सात से आठ घंटे की नींद लें लेकिन दिन के समय सोने से बचें।

डेली 2 बार पीएं काढ़ा

डेली हर्बल टी या शंखनाद कढ़ा का सेवन करें। कढ़ा बनाने के लिए तुलसी (4 पत्ते), दालचीनी (2 टुकड़े), कलौंजी (2 भाग)  (1 भाग) मिलाएं। यह सब 150 मिलीलीटर पानी में उबालें और इसे दिन में एक या दो बार पियें। काढ़े का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें गुड़ किशमिश इलायची को भी शामिल कर सकते हैं।

प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • खाली पेट गुनगुने पानी के साथ च्यवनप्राश (Chawanprash) का सेवन करें।
  • 150 मिलीलीटर गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं, दिन में एक से दो बार पिएं।
  • डेली गुडुची (Auduchi) और अश्वगंधा गोलियों (Ashwagandha tablets) (500mg) की टेबलेट्स का गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।

तिल और नारियल के तेल का उपयोग

कोविड से बचाव के लिए आप सुबह और शाम के वक्त तिल के तेल (sesame oil), नारियल के तेल या गाय के घी की बूंद नाक (Nostrils) में डालें। इससे इनफेक्शन से बचा जा सकता है।

तेल के गरारे

एक चम्मच तिल का तेल (sesame oil) और एक चम्मच नारियल का तेल लें और सुबह के वक्त पानी की तरह इस मिश्रण को दो-तीन मिनट तक अपने मुंह में घुमाएं। इसे निगलें नहीं बल्कि थोड़ी देर बाद इसे थूक दें और फिर गर्म पानी से कुल्ला करें।

​सूखी खांसी और गले में खराश के उपाय

  • सादा पानी में ताजे पुदीना के पत्तों या अजवाईन या कपूर के साथ स्टीम लें।
  • लौंग (clove) या मुलेठी के चूर्ण का शहद या फिर चीनी के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करें।
  • अगर सूखी खांसी इन उपायों से कम नहीं होती है, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल और कंगना के मुद्दे पर फूट- फूटकर रोईं पायल रोहतगी, कहा- मोदी जी आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं न?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 मई 2021। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कई हिंसक घटनाएं देखने को मिली हैं। जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी- अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया, […]

You May Like

कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी