करंट लगने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत, खेत में बोर के लिए लगाए गए तार की चपेट में आए दोनों

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 06 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में करंट की चपेट में आने से बुधवार देर रात मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों का शव सुबह खेत में पड़ा मिला तो किसान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि किसान ने खेत में बोर के लिए तार लगा रखा था, उसी की चपेट में मादा भालू और उसका बच्चा आ गए। वन विभाग ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नरहरपुर परिक्षेत्र का है। नरहरपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि थानाबोडी गांव में प्रेम सिन्हा के खेत मे मादा भालू और उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है। मादा भालू की उम्र करीब पांच साल और बच्चा चार महीना का होगा। प्रेम सिन्हा ने खेत में सिंचाईं के लिए बोर लगाकर विधुत कनेक्शन ले गया था, जिसकी चपेट में भालू आया है। 

चार साल में पांच भालुओं की मौत
इससे पहले वर्ष 2019 में करंट से तीन भालुओं की मौत हुई थी। जिसमे मादा भालू का नाखून व दांत गायब मिला था। वहीं 2022 के सितम्बर में मक्के की फसल बचाने एक किसान ने करंट लगाया था, जहां भालू सहित युवक की भी मौत हो गई थी। इस वर्ष 26 मई को गाड़ी से टकराकर एक भालू की मौत हुई।

Leave a Reply

Next Post

ग्राम भनौरा जिला बलरामपुर में स्थित गोचर भूमि खसरा नंबर 93 रकबा 143.23 एकड़ को फर्जी सेटलमेंट लगाकर कराया गया विक्रय पत्र

शेयर करेआयुक्त सरगुजा संभाग ने दिया जांच का आदेश कलेक्टर से मांगी जांच रिपोर्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलरामपुर 06 जुलाई 2023। मामला बलरामपुर जिले के ग्राम भनौरा स्थित गोचर भूमि पुराना खसरा नंबर 93 रकबा 143. 23 एकड़ भूमि को भू माफियाओं के द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से फर्जी सेटलमेंट […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट