भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 01 फरवरी 2023। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मैच जीत दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमें तीसरा मैच जीतने की कोशिश करेंगी। इस सीरीज के दोनों मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रांची और लखनऊ में पिच से स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिली थी। अहमदाबाद में बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच मिलने की उम्मीद है, लेकिन यहां हमेशा ही स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। ऐसे में तीसरे मैच का भी रोमांचक होना तय है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की जूनियर हॉकी टीम का एलान, प्रीति को मिली कप्तानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए प्रीति को महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया है। रुतुजा दादासो पिसाल दौरे में टीम की उपकप्तान होंगी। टीम 17 से 25 फरवरी तक मेजबान जूनियर और ए टीम […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान