अग्निवीर का सम्मान से अंतिम संस्कार न करने पर उठे सवाल… सेना बोली- इसलिए नहीं दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 15 अक्टूबर 2023। जम्मू-कश्मीर में अग्निवीर की गोली लगने से मौत के मामले में सेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि गोली कैसे चली और कैसे लगी, इसकी सेना ने जांच शुरू कर दी है। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। इसमें अग्निवीर अमृतपाल सिंह की 11 अक्तूबर को पुंछ सेक्टर में संतरी की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत के मामले में अधिक जानकारी के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जारी है।

पंजाब में मौत और गार्ड ऑफ ऑनर पर उठे सवाल के बाद व्हाइट नाइट कोर ने स्पष्ट किया कि अग्निवीर की मौत 11 अक्तूबर को हुई थी। पार्थिव शरीर को एक जूनियर कमीशन अधिकारी और चार अन्य रैंक के लोगों के साथ अग्निवीर की यूनिट द्वारा किराए पर ली गई एक सिविल एम्बुलेंस में ले जाया गया, साथ ही सेना के जवान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि चूंकि मौत का कारण खुद को पहुंचाई गई चोट थी, इसलिए नियमानुसार गार्ड ऑफ ऑनर या फिर सैन्य अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। कहा कि भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। 

परिवार को पंजाब सरकार देगी एक करोड़

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, अमृतपाल देश का शहीद है। एक करोड़ रुपये की राशि पंजाब सरकार की तरफ से परिवार को दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

जनवरी के मध्य तक लैग्रेंज प्वाइंट 1 पर पहुंचेगा आदित्य एल-1, इसरो ने जारी किया अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। चंद्रयान-3 की सफलता के कुछ दिन बाद भारत ने पिछले महीने अपने पहले सूर्य मिशन को प्रक्षेपित किया। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1 (एल-1) ’ बिंदु तक पहुंचना है। अब भारतीय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस