भानुप्रतापपुर एसडीएम ने दी सरपंच पति को धमकी: बोले-मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी दोबारा कॉल किया तो बहुत पीटूंगा, प्रशासन और विधायक से शिकायत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भानुप्रतापपुर 17 अप्रैल 203। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में पदस्थ प्रशिक्षु आईएएस प्रतीक जैन पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप एक सरपंच पति ने लगाया है। आरोप है कि जैन ने उन्हें धमकी दी है और कहा है कि दोबारा कॉल किया तो बहुत पीटूंगा। मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी है। इस घटनाक्रम को लेकर एक ऑडिया भी वायरल है। हालांकि भास्कर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

असल में ग्राम साल्हे में महीने भर पहले राशन सामग्री कम आई थी। जिसके कारण कई लोगों को राशन नहीं मिल सका। इस संबंध में गांव की सरपंच के पति खिलावन आंचला का कहना है कि इस बात को लेकर मैंने फूड इंस्पेक्टर को फोन किया था। मगर नेटवर्क की दिक्कत के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। इसलिए मैंने एसडीएम को फोन किया था। जिसके बाद उन्होंने मुझे ऐसा कहा है। वहीं इस बात को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। सरपंच पति और गांव के लोगों ने मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और प्रशासन से की है।

ऑडियो में क्या है.

1- खिलावन आंचल-नमस्ते सर

2- एसडीएम प्रतीक जैन- कौन बोल रहा है?

3-खिलावन आंचला-मैं साल्हे से खिलावन आंचला बोल रहा हूं

4-एसडीएम-तुमसे मुझे कोई बात नहीं करनी है, दोबारा कॉल किया ना तो बहुत पीटूंगा बता देता हूं।

एसडीएम बोले-सरपंच पति कोई पद नहीं

उधर इस मामले को लेकर हमने प्रतीक जैन से भी बात की। तब उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के द्वारा मेरे ऊपर इल्जाम लगाया जा रहा है। वह हमेशा ही बिना काम के फोन करके परेशान करता रहता है। यदि गांव में कोई समस्या है तो सरपंच को आगे आकर अवगत करवाना चाहिए। सरपंच पति कोई पद नहीं होता है।

Leave a Reply

Next Post

जहरीली शराब पर बदला नीतीश का रुख, मरने वालों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की मदद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 17 अप्रैल 2023। बिहार में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोमवार को ऐलान किया कि जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। यह फैसला 2016 […]

You May Like

भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर....|....300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'....|....'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था'....|....ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान