आतिशी बोलीं- दिल्लीवालों के साथ AAP खड़ी है, घर-दुकान बचाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 जुलाई 2025। दिल्ली के मिरदर्द मार्ग पर स्थित दुकानों को भाजपा सरकार द्वारा तोड़ने की नोटिस देने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी वहां के दुकानदारों से मिलीं और उनकी दुकानें बचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा का बुलडोज़र अब सिर्फ़ गरीबों के घरों तक सीमित नहीं रहा, अब ये जनता के रोज़गार पर भी चलने लगा है। मिरदर्द मार्ग पर दशकों से चल रही दुकानों को भाजपा सरकार तोड़ने की तैयारी कर रही है। भाजपा क्या चाहती है? क्या दिल्ली के लोग बेरोज़गार हो जाएं, उनके घर भी टूटें और वे सड़कों पर आ जाएं? आम आदमी पार्टी मिरदर्द मार्ग के हर दुकानदार, व्यापारी के साथ मज़बूती से खड़ी है। हर मोर्चे पर इनका साथ देंगे। बीजेपी का बुलडोज़र आने दो, हम डटकर मुकाबला करेंगे। 

इस दौरान आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा संविधान और गरीब विरोधी पार्टी है। जब से दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार बनी है, आम लोगों को परेशान कर रही है। एक-एक कर दिल्ली की सारी झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। लोगों को बेघर किया जा रहा है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव से पहले झुग्गियों में जाते थे, वहां बच्चों के साथ खेलते थे और खाना खाते थे। लेकिन सरकार बनते हीं भाजपा ने उन सभी घरों को तोड़ना शुरू कर दिया है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा क्या क्या चाहती है? दिल्ली के लोग बेरोज़गार हो जाएं, उनके घर भी टूटें और वे सड़कों पर आ जाएं? आम आदमी पार्टी मिरदर्द मार्ग के हर दुकानदार, व्यापारी के साथ मज़बूती से खड़ी है। हर मोर्चे पर इनका साथ देंगे। आने दो बीजेपी का बुलडोज़र, हम डटकर मुकाबला करेंगे।

आतिशी ने भाजपा के चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा वाले पूरी दिल्ली में घूम-घूम कर कहते थे कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। लेकिन क्या हुआ हम सबने देखा, वो जहां भी गए वहां झुग्गियों को तोड़ा। जंगपुरा में मद्रासी कैंप में घरों को तोड़ा गया। अगले ही दिन मैं वहां गई थी। वहां लोगों को खून के आंसू रोते देखा। उनके हाथ में भाजपा का जहां झुग्गी वहां मकान का कार्ड था, कार्ड पर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो बनी हुई थी। लेकिन जब बुलडोजर आया तो उनके घरों को बचाने कोई नहीं आया। वो भाजपा वाले भी नहीं जो उनके घर खाना खाते थे।

आतिशी ने कहा कि भाजपा पहले घरों को तोड़ा, अब दुकानों को तोड़कर गरीबों के रोजी-रोटी को खत्म करना चाहती है। मैं करोल बाग के चुनाभट्टी जेजे कैंप में गई, दिल्ली के नंगली डेयरी में गई वहां लोग चालीस साल से पचास साल से लोग रह रहे हैं, वहां भी इसी तरह के नोटिस चस्पा किए गए हैं। भाजपा के चार इंजन की सरकार बनने के बाद चारों इंजन गरीबों को परेशान करने के लिए लगा दिया है।

आतिशी ने कहा कि ये भाजपा वाले भूल गए हैं कि गरीबों की कितनी ताकत है। हम गाड़ी चलाते हैं, दुकान चलाते है। अभी हमारे हाथ दिल्ली चलाने में लग रहे हैं। लेकिन अगर आपने गरीबों को परेशान किया और गरीबों के हाथ शहर हो रोकने में लग गई तो शहर थम जाएगा। गरीबों की ताकत को कम मत आंको। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके बीच आई हूं, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कल भी गरीबों के साथ थे आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। आप इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, हम आपके साथ हैं इस लड़ाई में। चाहे सड़क पर लड़ना हो, संसद में लड़ना हो या कोर्ट में लड़ना हो।

आतिशी ने कहा कि बटला हाउस में भी भाजपा की गरीब विरोधी सरकार ने नोटिस लगाया था लेकिन हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर उसे रोका। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी आप सबके लिए वकील कर रहे हैं। संविधान आपको यह अधिकार देता है कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल से एक जगह रह रहा है तो उसे ऐसे कोई नहीं हटा सकता। हम भाजपा को संविधान की धज्जियां नहीं उड़ाने देंगे।

Leave a Reply

Next Post

'बीजेपी के इशारे पर काम कर रही ED': भूपेश बघेल बोले- मुझे बदनाम करने के लिये PR एजेंसियों को लगाया, लगे रहिये

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 जुलाई 2025। ईडी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईडी भाजपा की एक शाखा के रूप में काम कर रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप