फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल

admin
शेयर करे

बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 जुलाई 2026। फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहां दुनिया की निगाहें मैदान पर टिकी थीं, वहीं अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल अपने स्टाइलिश अंदाज़ से सोशल मीडिया पर छा गईं। स्टेडियम से साझा की गई उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं, जिनमें वह कभी अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ातीं तो कभी वर्ल्ड कप की भव्य पृष्ठभूमि में शानदार पोज़ देती नजर आईं। उनके स्पोर्टी-ग्लैमरस लुक और आत्मविश्वास ने फैन्स का दिल जीत लिया।

सोनिया ने इस अनुभव को अपने जीवन का सपना सच होने जैसा बताते हुए कहा कि दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच मैच का रोमांच महसूस करना अविस्मरणीय रहा। अभिनय के साथ यात्रा और नए अनुभवों की शौकीन सोनिया की यह मौजूदगी बताती है कि वह मनोरंजन जगत से आगे बढ़कर वैश्विक मंचों पर भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनकी वायरल तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि फैशन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर सोनिया बंसल आज की सबसे चर्चित युवा अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Leave a Reply

Next Post

फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास

शेयर करेफीफा के मंच पर चमका उर्वशी रौतेला का ग्लोबल स्टारडम जब फीफा अध्यक्ष ने किया उर्वशी रौतेला का खास स्वागत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 22 जुलाई 2026। भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो से […]

You May Like

राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली....|....चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली....|....दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रखें अपनी सेहत का खास ध्यान....|....शमी के टेस्ट से संन्यास पर दुखी हुए मोर्केल....|....व्हाइट हाउस में दिवाली: ट्रंप को तोहफे में मिली हनुमान चालीसा....|....अमेरिका-ईरान तनाव खत्म कराने में जुटे जेडी वेंस....|....सीएम योगी बोले- लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा से होगा विजय का उद्घोष....|....बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब....|....नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले....|....पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए