आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर

admin
शेयर करे

रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड

रेवती महुरकर की उड़ान पर टिकी बॉलीवुड की नजरें

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 06 जून 2026। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना हमेशा से एक लंबा और चुनौतीपूर्ण सफर माना जाता रहा है, लेकिन रेवती महुरकर ने इस धारणा को बदलते हुए बेहद कम समय में सफलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और गॉडफादर के, रेवती ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर वह मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचने का सपना हजारों कलाकार देखते हैं। एक साल से भी कम समय में रेवती ने म्यूज़िक इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। गुरु रंधावा के साथ उनका सुपरहिट म्यूज़िक वीडियो ‘क़त्ल’ 100 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल कर चुका है, जबकि हैरडी संधू के साथ ‘तेवर’ ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके अलावा, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ ‘मस्कारा’ और ज़ी सिने अवॉर्ड्स के मंच पर अक्षय कुमार व सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारों के साथ प्रस्तुति ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे चर्चित नई प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है।

भारत, जापान, फिलीपींस और अमेरिका जैसी विविध संस्कृतियों का अनुभव तथा कथक से लेकर हिप-हॉप और स्ट्रीट जैज़ तक की नृत्य-प्रशिक्षण पृष्ठभूमि रेवती को एक अलग पहचान देती है। आज जब बॉलीवुड नई प्रतिभाओं को खुले दिल से स्वीकार कर रहा है, रेवती महुरकर उसकी सबसे प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। आने वाले समय में उनके कई नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने होंगे और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका सफर अभी शुरू हुआ है, जबकि सफलता ने पहले ही उनके कदम चूम लिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा

शेयर करेप्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना परियों के शहर प्राग में सेज़ल शर्मा का सुकून भरा सफर (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 06 जून 2026। कान्स फिल्म फेस्टिवल की जगमगाती रोशनी, कैमरों की चमक और रेड कार्पेट की भव्यता के बाद अभिनेत्री सेज़ल शर्मा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ