ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 03 अक्टूबर 2026। कोरबा के पाली क्षेत्र की सराईपाली खदान में दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। कम भाड़े और आर्थिक शोषण के खिलाफ ट्रक और ट्रेलर मालिकों ने मोर्चा खोला था। धरने के बाद लिफ्टरों और एसईसीएल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सहमति बन गई है।

कम भाड़े को लेकर ट्रक मालिकों में आक्रोश
ट्रक मालिक यूनियन के सदस्यों ने बताया कि फैक्ट्री मालिकों और ट्रांसपोर्टरों (लिफ्टरों) की ओर से लगातार कम भाड़ा दिया जा रहा था, जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा था। डीजल, टायर, किस्त और मेंटेनेंस का खर्च कई गुना बढ़ गया है, लेकिन भाड़ा नहीं बढ़ रहा है। इसके अलावा खदान की जर्जर सड़कों और पार्किंग की अव्यवस्था को लेकर भी यूनियन में भारी आक्रोश था। दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ के तत्वावधान में चल रहे धरने में ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रेसिडेंट बाबा ठाकुर ने कहा, ‘कई वर्षों से भाड़ा कम होता जा रहा है। बाकी चीजों का भाड़ा बढ़ चुका है, महंगाई बढ़ चुकी है, लेकिन हमारा भाड़ा नहीं बढ़ रहा। अभी शांतिपूर्वक बैठे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। टेंट खड़े रहेंगे और गाड़ियों की एंट्री बंद की जाएगी।’ एक अन्य गाड़ी मालिक ने बताया, ‘महंगाई इतनी बढ़ गई है और गाड़ी मालिक सिर्फ जूझ रहा है। अत्याचार और शोषण हो रहा है। फाइनेंस के दबाव में कई गाड़ी मालिक आत्महत्या तक कर रहे हैं। हम पाली में अपनी बात रखने आए हैं।’

लिफ्टरों ने तय भाड़ा दरें मानने पर दी सहमति
यूनियन ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान लिफ्टरों के साथ बैठक हुई। बैठक में लिफ्टरों ने तय भाड़ा दरों को मान लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो तय किया गया है, वह कल से लागू हो जाएगा।

एसईसीएल प्रबंधन ने सड़क और पार्किंग सुधारने पर जताई सहमति
इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी एसईसीएल प्रबंधन के पास भी गए। वहां खदान की खराब सड़कों की मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने को लेकर चर्चा हुई। एसईसीएल प्रबंधन ने भी सड़कों को सुधारने और पार्किंग व्यवस्था बनाने पर सहमति प्रदान की है।

सहमति के बाद चक्काजाम फिलहाल टला
दोनों पक्षों से सहमति मिलने के बाद ट्रक मालिक संघ ने आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान किया है। यूनियन ने कहा कि यदि तय निर्णय कल से लागू होते हैं तो चक्काजाम नहीं होगा। तीन अक्तूबर को मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कोल परिवहन पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी गई थी, जो फिलहाल टल गई है।

Leave a Reply

Next Post

जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च

शेयर करेयोगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण समेत कई डिटेन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026। जंतर-मंतर पर वाम दलों के छात्र संगठन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को […]

You May Like

राइज एंड फॉल सीजन 2: 'नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है'....|....राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री पलक....|....जामताड़ा-मेवात साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च....|....ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति....|....सात लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार....|....बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार- अरुण साव....|....एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन....|....जीवित महिला को मृत दिखाकर काटा नाम....|....गृह मंत्री अमित शाह बोले- बीएनएस के बाद अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला