एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, यहां फंदे से लटके मिले पिता और तीन पुत्रियां

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरपुर 15 दिसंबर 2025। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के गोपी कार बाजार के समीप एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव एक साथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पिता और उसकी तीन नाबालिग बेटियां शामिल हैं। सभी के शव घर के भीतर फंदे से लटके पाए गए। मृतक की पहचान अमरनाथ राम (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, उनकी बेटियां अनुराधा कुमारी (12 वर्ष), शिवानी कुमारी (11 वर्ष) और राधिका कुमारी (8 वर्ष) भी इस दर्दनाक घटना का शिकार हुई हैं।

गांव में मातम पसरा हुआ है
घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ राम लंबे समय से कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दबाव में आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और हर पहलू पर पड़ताल जारी है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

उमा हत्याकांड: प्रेमिका कर रही थी एक ही जिद... बिलाल कत्ल कर काट ले गया सिर, करीब 80KM दूर जाकर किया ये काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सहारनपुर/यमुनानगर 15 दिसंबर 2025। प्रेम प्रसंग में एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है, जहां एक टैक्सी चालक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना यूपी के सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव की है, जहां प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान