पटना सिटी में वर्चस्व की जंग, 10 राउंड फायरिंग; एक की मौत, दोनों गुट के घायल अलग अस्पतालों में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 01 नवंबर 2023। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी रोड में मंगलवार की देर रात दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व और शराब बिक्री को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक वृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इनका इलाज पटना के दो बड़े सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इधर, सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस के साथ पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश
घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दो गुटों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है। जिसमें एक 70 वर्ष के वृद्धि की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

दोनों ओर जमकर गोलीबारी हुई
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर रात आलमगंज थाना के बड़ी पटन देवी मंदिर रोड में दो गुट अमन कुमार एवं अतुल कुमार आपस में भिड़ गए। दोनों ओर जमकर गोलीबारी हुई। दोनों गुटों के बीच लगभग 8 से 10 राउंड गोलियां चली। इस गोलीबारी में मोहल्ले के शिवनाथ शर्मा 70 वर्ष को गोली लगी और वह घायल हो गये। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वही इस गोलीबारी में घायल अमन कुमार को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि घायल अतुल कुमार को पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दे दी। लोगों का कहना है कि एक गुट का कुछ दिन पूर्व एक गुट का युवक जेल से छुटकारा आया था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे। 

Leave a Reply

Next Post

तीन राज्यों-एक केंद्र शासित प्रदेश को अमृत महोत्सव पुरस्कार, तीन मंत्रालयों को भी किया सम्मानित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 नवंबर 2023। मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का भी समापन हो गया। इस अभियान के दौरान देशभर में कई कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी