विदेश मंत्रालय ने कहा-भारत विरोधी गतिविधियों में शमिल गुटों पर रोक लगाए कनाडा, यह चिंता भी जताई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 नवंबर 2022। भारत ने खालिस्तान की मांग पर कनाडा में एक तथाकथित जनमत संग्रह की योजना बनाने वाली ताकतों के खिलाफ अपनी चिंता दोहराई और कनाडा से उसकी धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने को कहा।

भारत में आतंकवादी गुटों के रूप में प्रतिबंधित किए गए खालिस्तान समर्थक गुटों को अपने यहां भी आतंकवादी गुट घोषित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि खालिस्तानी तत्वों की पृथकतावादी कार्रवाई और पंजाब में हिंसा के इतिहास से सभी परिचित हैं। भारत कनाडा में उग्रवादी तत्वों के राजनीति से प्रेरित कार्रवाइयों का विरोध करता है। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने टोरंटो के पास मिसिसाउगा में 6 नवंबर को जनमत संग्रह की योजना बनाई है। उन्होंने इससे पहले ऐसा प्रयास ब्रामटन में 18 सितंबर को किया था। 

मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर ब्रिटेन के साथ गंभीरता से काम जारी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए ब्रिटेन के साथ गंभीरता से बातचीत जारी है। प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हम पहले भी बता चुके हैं कि एफटीए को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है और इस पर कोई भी फैसला लेना दोनों देशों के व्यापार मंत्री और उनके अधिकारियों पर निर्भर है। मैं स्थिति पर टिप्पणी नहीं कर सकता और न ही कोई अंतिम तिथि बता सकता हूं। मैं सिर्फ यह बता सकता हूं कि दोनों देश इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। अप्रैल में दोनों देशों ने एफटीए पर निष्कर्ष के लिए दिवाली तक की समयसीमा तय की थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना काल में देश के 20 हजार से अधिक स्कूल हुए बंद, शिक्षकों की संख्या में गिरावट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 नवंबर 20222। कोरोना काल में 2020-21 के दौरान देशभर में 20 हजार से अधिक स्कूल बंद हुए और पिछले साल की तुलना में शिक्षकों की संख्या में 1.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शिक्षा मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी नई रिपोर्ट में […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र