प्रयागराज में बड़ा हादसा, टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 24 जून 2024। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो बेटों समेत मां भी शामिल है।

सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब छह बजे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर आठ माह की बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की छिटककर सभी दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विकास (25) पुत्र बल्ली, सुम्मरी (60) पत्नी देवकी, जनता (34) पत्नी नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन, लक्ष्मी (8 माह) पुत्री नमकीन की मौत हो गई। यह सभी जौनपुर जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे।

किसी शादी में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

शैलेन्द्र और विष्णु को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 24 जून 2024। सुकमा जिले के जगरगुंडा में रविवार को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो आरक्षक शहीद हो गए। घटना के बाद शहीद जवानों के शव को मेकाज लाया गया। जहां देर रात जवानों के शव को पहले एम्बोम्बिंग […]

You May Like

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका....|....कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर