यूपी में डबल मर्डर से घिरी योगी सरकार, बलरामपुर में सपा नेता का रेता गला, जौनपुर में व्यापारी को जिंदा जलाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर डबल मर्डर से एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव से ठीक पहले इन हत्याओं से योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बलरामपुर में जहां समाजवादी पार्टी के नेता की गल रेतकर हत्या कर दी गई है तो जौनपुर में व्यापारी को अगवा करने के बाद बदमाशों ने जिंदा जलाकर जान ले ली है।

बलरामपुर में फिरोज पप्पू की हत्या
बलरामपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता फिरोज पप्पू की मंगलवार देर रात हत्या के बाद से इलाके में आक्रोश और तनाव है। बलरामपुर में तुलसीपुर क्षेत्र पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की अज्ञात हमलावरों ने देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिरोज, तुलसीपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष कहकशां के पति हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि  फिरोज जरवा चौराहे से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाये अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनके गर्दन व माथे पर प्रहार कर घायल कर दिया। 

इलाके में तनाव, बढ़ाई गई सुरक्षा
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्या की सूचना इलाके में फैलने पर समर्थक विरोध प्रदर्शन करने लगे। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर बढ़ रहे आक्रोश व तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरक्ति पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें छानबीन में जुटी है। 

जौनपुर में अगवा व्यापारी की हत्या
जौनपुर में सिकरारा से अगवा व्यापारी अखिलेश जायसवाल की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। व्यापारी को पहले बदमाशों ने पीटा फिर जिंदा ही जलाकर मार डाला। 30 दिसम्बर को व्यापारी का अपहरण किया गया था। जांच में जुटी पुलिस को बदमाशों के बारे में पता चला तो उनकी घेरेबंदी की। बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। स्वाट टीम के एक अधिकारी को भी गोली लगी है। पुलिस ने गोली से घायल बदमाश के अलावा उसके साथी को भी पकड़ा है। घायल बदमाश को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 

जला हुआ शव बरामद
जौनपुर के एसपी अजय साहनी ने बताया कि 30 दिसम्बर को सिकरारा निवासी अखिलेश जायसवाल की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जांच में पता चला कि व्यापारी का अपहरण किया गया है। इसके बाद पुलिस ने बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना के खिलाफ अपहरण में केस दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस से पता चला कि बृजेश सिंह ने दीपक सिंह के साथ मिलकर अखिलेश जायसवाल को उनके घर से 100 मीटर दूर खपरहा बाजार के पास से अपहरण किया है। कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी जमीन और मकान हड़पने की साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया था।  बदमाशों ने व्यापारी को अगवा करने के बाद बुरी तरह मारापीटा। गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गए व्यापारी को राजकुमार और अमन सिंह के सहयोग से हरीरामपुर घाट होते हुए खूंशापुर घाट पर नाव से ले गए। वहां  रिशु सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के सहयोग से लकड़ी व पेट्रोल डालकर जिंदा ही जला दिया गया। पुलिस की टीम गिरफ्तार अमन सिंह  की निशानदेही पर ग्राम खुंशापुर घाट पर पहुंची और जले हुए लकड़ियों एवं व्यापारी के शरीर के अवशेष व हड्डियों एवं जले हुए स्वेटर की बरामदगी की। 

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में बुधवार सुबह में गड़रहा सई नदी पुल बहदग्राम रीठी पर दीपक सिंह उर्फ टीटू व राज कुमार सिंह से पुलिस की मुठभेड़ हुई। बदमाशों द्वारा फायर की गई गोली से स्वाट टीम प्रभारी आदेश त्यागी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी जो घायल होकर गिर पड़ा व  एक को भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ झुन्ना पुत्र रामाधार सिंह निवासी ग्राम समसपुर भूआकला थाना सिकरारा जनपद जौनपुर, दीपक सिंह उर्फ टीटू पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद सिंह निवासी ग्राम समसपुर भूआकला थाना सिकरारा जनपद जौनपुर और अमन सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह निवासी ग्राम भूआकला थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अभी कुछ और बदमाश फरार चल रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत के खिलाफ नहीं जारी होगा गैर जमानती वारंट, कोर्ट ने खारिज की जावेद अख्तर की याचिका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 जनवरी 2022। जावेद अख्तर मानहानि मामले में मुंबई की कोर्ट ने कंगना रनौत के पक्ष में फैसला सुनाया है। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मंगलवार को […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब