गर्ल गैंग के साथ करिश्मा कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, करीना भी आईं नजर

शेयर करे

शुक्रवार 25 जून 2021। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करिश्मा इस खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने इस रिवाज को तोड़ते हुए अभिनय में कदम रखा और सफलता पाई। हालांकि उनसे पहले शशि कपूर की बेटी संजना ने भी फिल्मों में कदम रखा था लेकिन वो चल नहीं पाईं।  करिश्मा कपूर अब भले ही पूरी तरह से सिनेमा में सक्रिय न हों, लेकिन उन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर अच्छे और मुश्किल किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीता है। 17 साल की करिश्मा ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अभिनय की शुरुआत की। करिश्मा ने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

करिश्मा की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों के अलावा करीना कपूर भी हैं। फोटो मेंसभी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस मौके पर तीनों ने शिमरी ड्रेस पहना है। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर हुआ।

तस्वीर साझा करते हुए अमृता ने कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री लिखती हैं, ‘जन्मदिन की बधाई माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।’ इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा ने हार्ट का इमोजी बनाया। वहीं सबा पटौदी ने कमेंट बॉक्स में करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

बतौर लीड अभिनेत्री के तौर पर करिश्मा आखिरी बार साल 2003 में फिल्म ‘बाज- अ बर्ड इन डेंजर’ में नजर आईं थीं। हालांकि उनके ब्रेक पर जाने के बाद 2006 में फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2001 में ही शूट हो गई थी और 2004 में रिलीज होने वाली थी लेकिन खिसकते हुए आगे बढ़ गई और फिर साल 2006 में रिलीज हुई। इसके बाद कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस देने के बाद करिश्मा फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ नाम की फिल्म से पर्दे पर वापस आईं लेकिन फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। वो आखिरी बार वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आईं थीं।

Leave a Reply

Next Post

केरल हाईकोर्ट ने आयशा सुल्ताना को दी अग्रिम जमानत, राजद्रोह का है आरोप

शेयर करे शुक्रवार 25 जून 2021। राजद्रोह के मामले में केरल हाईकोर्ट ने फिल्म मेकर आयशा सुल्ताना को अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही आयशा से गुरुवार को तीन घंटे लंबी पूछताछ भी चली […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'