चक्रवाती तूफान दाना को लेकर हाई अलर्ट पर सरकार, 10 लाख लोगों को निकालने की तैयारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 23 अक्टूबर 2024। चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ओडिशा और बंगाल सरकार हाई अलर्ट पर हैं। केंद्र सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। चक्रवाती तूफान दाना के 25 अक्तूबर को ओडिशा के पुरी और बंगाल के सागर जिलों तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तूफान के असर से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दाब का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील हो गया है। यह चक्रवाती तूफान पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह यह ओडिशा के पारादीप से करीब 560 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में और बंगाल के सागर द्वीप से करीब 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। मौसम विभाग ने कहा, ‘इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।’ आशंका है कि यह तूफान भारी तबाही मचा सकता है। 

10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी
चक्रवाती तूफान दाना के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ के 150 जवानों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ओडिशा भेजा है। ये जवान पंजाब के भटिंडा से भेजे गए, जो बुधवार सुबह भुवनेश्वर पहुंच गए। ओडिशा सरकार ने तूफान के खतरे को देखते हुए 10 लाख लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान के चलते 198 ट्रेनें रद्द की गई हैं। ओडिशा सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र 23 से 25 अक्तूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। 

तटरक्षक बल भी हाई अलर्ट पर
तटरक्षक बल की ओर से मंगलवार को कहा गया कि तूफान के खतरों को देखते हुए वह हाई अलर्ट पर है और अपने पोत और विमानों को संभावित संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पुरी से पश्चिम बंगाल के सभी पूर्वी तटीय क्षेत्रों के इस चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। ओडिशा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त 250 राहत शिविरों को तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

बुजुर्ग महिला की धारधार हथियार से हत्या, बदमाशों ने शव के ऊपर रखी गेहूं की बोरी; पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंगेर 23 अक्टूबर 2024। मुंगेर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला करीब डेढ़ से दो बजे के आस-पास शौच करने के लिए अपने आंगन में गई थी, तभी घात लगाए बदमाशों ने बाथरूम के […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक