छत्तीसगढ़ में एक्शन में एसीबी, थानेदार और नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ 06 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के दल ने एक महिला थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने रायपुर जिले में महिला थाना प्रभारी और धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रायपुर के मोवा क्षेत्र की निवासी प्रीति बंजारे ने महिला थाना रायपुर में, अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने 35 हजार रिश्वत की मांग की
अधिकारियों ने बताया कि बंजारे ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में कहा कि काउंसलिंग के बाद महिला थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। उन्होंने बताया कि बंजारे ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बंजारे, दरियो के पास 20 हजार रुपए लेकर पहुंची थी। जब दरिया ने बंजारे से पैसे लिए, ब्यूरो के दल ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में एसीबी के दल ने धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

नायब तहसीलदार ने 1 लाख रिश्वत की मांग की 
अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के निवासी दिलीप पुरी ने एसीबी में शिकायत की थी कि अपनी एक जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल से संपर्क किया था। बघेल ने इसके लिए पुरी से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पुरी ने जब एसीबी में शिकायत की तब इसके दल ने पुरी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Next Post

'नए सिरे से कराई जाए नीट यूजी परीक्षा', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- सफेद झूठ बोल रही सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 जुलाई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। इस मामले में केंद्र सरकार के हलफनामे को लेकर खरगे ने शनिवार को कहा कि ‘लाखों युवाओं से सफेद झूठ बोला जा […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड