मणिपुर में शांति स्थापना को लेकर मसीही समाज की सदभावना रैली ।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी (सरगुजा) — पूर्वोत्तर में देश का एक छोटा राज्य मणिपुर है। जहां कुछ महिनों से आपसी हिंसा हो रही है। जिसमें राज्य के ही कई लोग मारे गए और कई लोग अपने घरों से दरबदर होकर पनाहगार में रहने को मजबूर हैं। इस राज्य में शांति स्थापित करने को लेकर मसीही समाज द्वारा शनिवार को मनेन्द्रगढ़ में सदभावना रैली निकाली गई।

       
रैली सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। पीडबल्यूडी तिराहे में मसीही समाज ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने राष्ट्रीय गान गाया। फिर मणिपुर राज्य में हिंसा में मारे गए लोंगों के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गई। वहां हिंसा को खत्म कर शांति स्थापना की मांग की गई। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति , माननीय प्रधानमंत्री , माननीय राज्यपाल , माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मसीही समाज का ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकिता द्वारा लिया गया।
                     
मसीही समाज की इस रैली में मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल , मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल , मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी , मनेन्द्रगढ़ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी , पार्षद मो. सईद , मनोज नेताम , गोपाल गुप्ता , यूथ कांग्रेस एमसीबी के जिलाध्यक्ष हफीज मेमन , अनिल प्रजापति , मसीही समाज से संजीवन लाल (एडवोकेट) , एडवर्ड खलको , अभय बड़ा , मनीष नायर , सत्यकुमार बेक , मसीही समाज के पास्टर और मसीही समाज के सैकड़ों महिला , पुरूष और नवयुवक इस सदभावना रैली में शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

तमन्ना भाटिया आगामी फिल्म वेदा में जॉन अब्राहम के साथ आएंगी नज़र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 जुलाई 2023। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस समय अपनी सीरीज़ जी करदा को लेकर चर्चा में हैं। एक बेहतरीन परफ़ॉर्मर होने के नाते उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स का प्रमाण इस शो में प्रदर्शित किया है।वहीं दूसरी ओर एक्शन स्टार जॉन अब्राहम पठान में एक विलेन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान