अभी 25 प्रतिशत मतदाता तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा – दीपक बैज

admin
शेयर करे

एक घर के ही आधे से अधिक सदस्यों का प्रपत्र नहीं पहुंचा है

आरक्षित सीटों की संख्या में आरक्षित वर्गो की नाम काटने की साजिश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 नवंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मतदाता गणना पत्रक वितरण को लेकर चुनाव आयोग का दावा भ्रामक है। धरातल पर गणना पत्रक 25 प्रतिशत घरों तक नहीं पहुंची है। जिनके घरों तक गणना पत्रक पहुंची है उसमें ये भी एक दो सदस्यों का गणना पत्रक मिल नहीं रहा है। एक ही घर में कई सदस्यों के गणना पत्रक अब तक नहीं पहुंचे है, चुनाव आयोग कागजी दावा कर रहे है। आरक्षित सीटों की संख्या कम करने आरक्षित वर्गो के नाम मतदाता सूची में काटने की साजिश से मतदाता चिंतित है। बीएलओ को भाजपा नेता कार्यकर्ता ठीक से काम करने नहीं दे रहे है। ऐसी शिकायत जगह-जगह से आ रही है। भाजपा के नेता बीएलओ पर अनुचित दबाव डाल रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है। भाजपा की एजेंसी की तरह काम कर रही है। चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली से ऐसा लगता है इनका फोकस कांग्रेस के कोर वोटर को मतदाता सूची से बाहर करना है। अनुसूचित क्षेत्रों में जनजाति के वोटर के नाम को काटने की बड़ी साजिश की जा रही है, ताकि विधानसभा परिसीमन के समय एसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या की जा सके। वही स्थिति अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों पर देखी जा रही है। ये आरक्षित वर्गो की नेतृत्व खत्म करने की का षड़यंत्र नजर आ रहा है। भाजपा की नीति भी हर स्तर पर आरक्षण खत्म करने की है। सरकारी नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र एवं अब जनप्रतिनिधि बनने की अधिकार भी आरक्षित सीटें कम कर छीनने की साजिश रची जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की अधिकारों को खत्म करने के लिए काम कर रही है। ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की हिमायती है। आरक्षण का लाभ आरक्षित वर्ग को मिलना चाहिए। आरक्षित सीटों में भाजपा के आरक्षण विरोधी मुहिम को सफल होने नहीं देगी। कांग्रेस के बीएलए आरक्षित वर्गों के नाम कटने नहीं देगा। चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष भाव से मतदाता शुद्धिकरण कार्यक्रम को संपन्न करे। भाजपा के दबाव में काम न करे।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी शराब दुकानों में सस्ती ब्रांड की बियर बॉटल में महंगे ब्रांड के रैपर लगाकर बेचा जा रहा है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 नवंबर 2025। सूरजपुर जिला के लटोरी शराब दुकान में एक बियर की बोतल में दो-दो ब्रांड के रैपर मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी दुकानों में सस्ती ब्रांड की बियर बॉटल पर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान