तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अब 3 दिसंबर को काउंटिंग के दिन खुलेंगी ईवीएम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 19 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी संतोष सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई। बीएसएफ के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की गई है।

सीलिंग पूर्ण होने के बाद पूरा परिसर बीएसएफ के आर्म्ड जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मतगणना के दिन ही 3 दिसंबर को ये स्ट्रांग रूम खोली जाएगी। परिसर में पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग रखी गई है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है। रिटर्निग अफसर द्वारा उन्हें फोटोयुक्त पास जारी किया जाएगा। लेकिन ये अपने पास लैपटॉप अथवा वाइफाई युक्त कोई डिवाइसेज नहीं रख पाएंगे। परिसर में हर तरह के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। कुल मिलाकर इतनी तगड़ी सुरक्षा इंतजाम है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा।

क्षेत्र की मतगणना एक साथ कोनी के इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। सीलिंग के अवसर पर चुनाव आयोग के प्रेक्षक उदयन मिश्रा, नायली इते, कुमार प्रशांत सहित जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी तथा संबंधित रिटर्निग अफसर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

आज दिया जाएगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, दूर-दराज के घाट पर जाने के लिए निकलने लगे श्रद्धालु

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 19 नवंबर 2023। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड