लुधियाना जिला अदालत में धमाका, दो की मौत एवं पांच लोग जख्मी, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लुधियाना 23 दिसम्बर 2021 । लुधियाना जिला अदालत परिसर में गुरुवार को हुए धमाके से दो लोगों की मौत हो गई। इस जोरदार धमाके में पांच अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं। यह धमाका जिला अदालत की दूसरी मंजिल पर वॉशरूम में दोपहर करीब 12 बजकर 22 मिनट के आसपास हुआ। कोर्ट के दूसरे माले पर करीब 8 कमरे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर ली है और कोर्ट परिसर को खाली भी करवा दिया है। घायलों में से एक की पहचान एडवोकेट आरएस मांद के तौर पर हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण परिसर में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ थी। हालांकि, यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ या फिर जानबूझकर किया गया है। कोर्ट परिसर के दूसरे माले पर कैंटीन भी है। हालांकि, वॉशरूम में धमाके की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना को फिलहाल खारिज कर दिया गया है। 

लुधियाना पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लड़ ने कहा कि अदालत परिसर में अब स्थिति नियंत्रित है और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए चंडीगढ़ से बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व यह कर रहे हैं क्योंकि पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सरकार अलर्ट है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पंजाब की पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य की पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए। कैप्टन ने ट्वीट किया, ‘लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की विचलित करने वाली खबर। दो व्यक्तियों के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए’

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोर्ट कॉम्पलेक्स में मौजूद वकील दावा कर रहे हैं कि यह बम धमाका ही है। हालांकि, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। धमाके के बाद से ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। धमाके की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह का धमाका कहीं न कहीं व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान, अब इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 दिसम्बर 2021 । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया गया है। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अब 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थी कि […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी