रहस्य, रोमांच से भरी थ्रिलर फिल्म “होकस फोकस” 9 अगस्त को होगी रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 04 अगस्त 2024। रियलिटी पर बेस्ड एक थ्रिलर फिल्म “होकस फोकस” 9 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका प्रोमो दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा रहा है। हैरतअंगेज टर्न, ट्विस्ट, धोखे से भरी यह फ़िल्म ऑडिएंस के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी। 31 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की विजेता मनोरंजक थ्रिलर फ़िल्म ‘होकस फोकस” कई छिपे हुए कैमरे के द्वारा एक कहानी कहती है जो बैंक डकैती के इर्द-गिर्द घूमती एक खौफनाक साजिश का खुलासा करते हैं। इस थ्रिलर में हर मोड़ पर एक रहस्य है और असली तस्वीर को उजागर करने का खेल जारी रहता है। एसओसी फिल्म्स और  कौशल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘होकस फोकस” के निर्माता आशीष रेगो, अजीत पेंडुरकर, सह निर्माता सतिंदर सिंह गहलोत, माधवी अष्टेकर , गणेश दिवेकर और दिलीप पिथवा हैं एवं लेखक व निर्देशक पैरी डोडेजा हैं। आगरा में फिल्माई गई फ़िल्म में सुच्ची कुमार, सतिंदर सिंह गहलोत और सोना भंडारी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म “होकस फ़ोकस” की कहानी बड़ी अंधेरी और रहस्यमयी दुनिया में बुनी गई है, जहाँ कुछ भी वैसा नहीं है जैसा नज़र आता है। छिपे हुए जासूसी कैमरे एक चौंकाने वाले राज़ को उजागर करते हैं जो एक बैंक डकैती की तरह दिखता है। अपनी अपनी वजह से आठ अलग अलग लोग एक प्लान के लिए एक साथ आते हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते कि वे एक बहुत बड़े और खतरनाक खेल के सिर्फ मोहरे हैं। अपराध की जगह की फुटेज में खौफनाक घटनाएँ और एक भयानक सच्चाई सामने आती है। कोई व्यक्ति पूरे समय उन सभी पर नज़र रख रहा था। उन्हें दौलतमंद बनाने के लिए प्लान की गई यह डकैती तब बिखर जाती है जब असली मास्टरमाइंड के इरादे उजागर होते हैं।

हर जुर्म दूसरे जुर्म की ओर ले जाता है और फिर एक और अपराध की तरफ ले जाता है एवं सभी किरदार एक चक्र में फंस जाते हैं। रहस्य और रोमांच भरी एक ऐसी यात्रा के लिए आप तैयार हो जाइए, जहाँ हर हरकत पर नज़र रखी जाती है, और हर विश्वासघात को कैमरे में कैद किया जाता है। निर्देशक पैरी डोजेजा ने बताया “फिल्म “होकस फोकस” की कहानी ऐसी है जो आपकी कल्पना से भी ज़्यादा उलझी हुई है। 8 लोग.. 8 इरादे.. और एक अपराध। धोखे के जाल में उलझती यह कहानी आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देगी।”   फ़िल्म होकस फोकस 9 अगस्त को सिनेमागृहों में रिलीज़ हो रही हैं.  

Leave a Reply

Next Post

दीपिका पादुकोण ने वर्चुअल इंटरेक्शन में फैंस को कहा धन्यवाद

शेयर करे‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता के लिए जताया आभार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  मुंबई 04 अगस्त 2024। ‘कल्कि 2898 AD’ की बड़ी सफलता और फैंस से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने फैन से ऑनलाइन जुड़ने के लिए समय निकाला। उन्होंने अपने फैंस के लगातार […]

You May Like

रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा....|....महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात