विकी कौशल के संग काम करना सौभाग्य मानती हैं सारा अली खान, इस डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म में बनेगी इनकी जोड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 दिसंबर 2021। सारा अली खान जल्द ही आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं। 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन में सारा काफी बिजी हैं। सारा के साथ इस अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष भी उनके साथ दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में सारा जहां बिजी हैं वही वह एक्टर विकी कौशल के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी में भी काम करने के लिए तैयार हैं, इतना ही नहीं सारा, विकी के साथ काम करना अपना सौभाग्य मानती हैं।

2022 में थियेटर में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि हाल ही में ये घोषणा की गई थी कि विकी कौशल और सारा अली खान एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करने वाले हैं। जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर करेंगे। लक्ष्मण की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘मिमी’ है। हालांकि सारा-विकी की फिल्म को लेकर लक्ष्मण उटेकर जो फिल्म बना रहे हैं उसके टाइटल के बारें में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश में एक छोटे शहर की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी, जिसे फिल्म मेकर्स 2022 में थियेटर में रिलीज करने की प्‍लानिंग में हैं। रिपोर्ट की मानें तो विकी सारा जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। 

विकी के साथ काम करना सौभाग्य है

सारा ने विकी और निर्देशक लक्ष्मण उटेकर के साथ काम करने के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि विकी सबसे सरल अभिनेताओं में से एक है। वह एक बहुत ही विनम्र व्यक्ति है। वो फिल्‍म के किरदार की भूमिका में खुद को बहुत आसानी से पहले ढालता है और मुझे लगता है कि यह उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी और मुझे उनसे बहुत कुछ सीखना चाहती हूं।

Leave a Reply

Next Post

लंबा सफर तय करना है: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की चर्चा के बीच रविंद्र जडेजा का ट्वीट हुआ वायरल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए गुरुवार को जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो गई। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण