भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, अब भूटान से होगा मुकाबला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। ग्वागमसर गोयेरी, नाओबा मेतेई पंगाम्बाम और अर्जुन सिंह ओनम के गोलों की मदद से भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप बी में भारत का मुकाबला अब 25 सितंबर को भूटान से होगा। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालिफाइंग दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने पहले ही मिनट गोयरी की मदद से पहला गोल किया। उसके बाद मध्यांतर से पहले नाओबा ने 2-0 से आगे कर दिया। मजबूत बढ़त से उत्साहित भारतीय टीम ने लगातार हमले बोले। अंतिम गोल अर्जुन ने बेहतरीन राइट फुटर से किया।

Leave a Reply

Next Post

स्मगलर गुरुजी ? : दो-चार हजार रूपए की लालच दे मृत हाथी के दांत तोड़वा लिए ! मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की बड़ी कार्यवाही, सूरजपुर वनमंडल के रिकार्ड में कितने मृत हाथी दफन ?

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खानएमसीबी / सूरजपुर ( सरगुजा) — गुरूजी बिकवाते थे तो ये गुरुजी को दिया था। मरा हुआ हाथी रहा तेंदुपत्ता तोड़ाई कर रहा था। मर के सड़ गया था तो उससे निकाला हूं। गुरुजी शासकीय गुरूजी हैं। मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की कार्यवाही  मनेन्द्रगढ़ वनमंडलाधिकारी ने […]

You May Like

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव