बीजापुर में एरिया डोमिनेशन के दौरान आईइडी ब्लास्ट की चपेट में सीआरपीएफ जवान शहीद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार देर शाम आईइडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। जवान अपने साथियों के साथ एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। लौटने के दौरान नक्सलियों के बिछाई आईइडी की चपेट में आ गए। इसमें एक जवान घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पामेड़ थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की पुष्टि एसपी आन्जेय वार्ष्णेय ने की है। 

जानकारी के मुताबिक, धर्मारम कैंप से बुधवार को सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। एरिया डोमिनेशन के बाद देर शाम करीब 6.30 बजे के जवान कैंप लौट रहे थे। अभी वे चिंतवागु नदी के पास पहुंचे थे कि नक्सलियों के प्लांट किए आईइडी की चपेट में आ गए। विस्फोट में हरियाणा के रोहतक निवासी जवान सतपाल सिंह शहीद हुए हैं।

सतपाल के बड़े भाई और सीआरपीएफ में ही तैनात ललित कुमार ने बताया कि वे तीन भाई हैं। एक भाई कोलकता स्थित रिफाइनरी में कार्यरत है। पिता फूल सिंह 2015 में खुफिया विभाग से रिटायर हुए थे। सबसे छोटा भाई 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती हाल में छतीसगढ़ के बीजापुर में की गई थी। 

बड़े भाई ललित ने बताया कि सतपाल शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। एक की उम्र छह साल तो दूसरे की उम्र चार साल है। गुरुवार शाम तक छतीसगढ़ से सतपाल सिंह का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचने की संभावना है। वहां से पार्थिव शरीर सड़क मार्ग के रास्ते रोहतक लाया जाएगा। शहीद के परिजन छतीसगढ़ रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन को दिया जांच का आदेश

शेयर करेमामला मोटी रकम देकर प्रभारी कार्यपालन अभियंताओं के पद पर बने रहने के कारण उन्हें हटवाने के संबंध में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 29 सितंबर 2022। मामला मोटी रकम लेकर छत्तीसगढ़ के बहुत से जिलों के अलावा बलरामपुर जिले में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड बलरामपुर में आदित्य […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत