मिठाई बंटी, कपड़े फटे…, लालू यादव को जमानत मिलने पर भाजपा-आरजेडी विधायक भिड़े

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 15 मार्च 2023। लालू प्रसाद यादव के परिवार को कथित ‘जमीन के बदल नौकरी’ घटाला मामले में जमानत मिलने का असर बिहार में भी नजर आया. विधानसभा और उसके बाहर सत्ताधारी विधायक और विपक्षी विधायक आपस में भिड़ते नज़र आए. लालू यादव को जमानत मिलने की जैसे खबर आई राजद के कुछ विधायक बिहार विधानसभा परिसर में ख़ुशी में मिठाई बांटने लगे, तब धरने पर बैठे कुछ बीजेपी विधायकों से धक्का-मुक्की हुई और एक बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता भी फट गया। आपको बता दें कि कल माइक तोड़ने के आरोप में लखेन्द्र पासवान को 2 दिन के लिए सस्पेंड किए जाने के विरोध में बीजेपी के विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हुए थे. इसी दौरान आरजेडी विधायक लालू यादव को ज़मानत मिलने के बाद मिठाई बांटते हुए बाहर निकले. उसी दौरान बीजेपी और आरजेडी के विधायकों में गर्मा-गरमी हुई।

बीजेपी विधायकों का कहना है कि आरजेडी विधायकों ने धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों पर लड्डू फेंका. इस घटना के पहले वहां बीजेपी विधायक अपने साथी लखेंद्र पासवान के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. बीजेपी विधायक विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. अपने धरने के बाद बीजेपी विधायकों ने राज भवन तक विरोध मार्च किया।

लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ मामले में सीबीआई कोर्ट से ज़मानत मिल गई है. कोर्ट ने सभी को 50-50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अन्य 14 के खिलाफ सीबीआई ने “नौकरी के बदले जमीन” मामले में आपराधिक षडयंत्र रचने और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

Leave a Reply

Next Post

मरीजों की सुविधाओं का रखें पूरा ध्यान: कलेक्टर

शेयर करेकलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के बेहतर देखभाल के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 15 मार्च 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट