कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: सीएम भूपेश बोले- राजीव गांधी देश में संचार क्रांति लाए, भाजपा ने उपयोग कर हासिल की सत्ता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 16 जून 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार क्रांति लेकर आए। भाजपा ने 2014 के चुनाव में मोबाइल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया। इसके माध्यम से गलत प्रचार-प्रसार कर केंद्र की सत्ता हासिल कर ली, पर कांग्रेस इस तकनीकी का उपयोग नहीं कर पाई।

सोशल मीडिया से जुड़ना होगा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, अब 2023 के चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से इतिहास में कांग्रेस नेताओं का योगदान, उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ना है। सीएम बघेल शुक्रवार को कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। 

टेक्नोलॉजी को समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर
दुर्ग के पाटन में हो रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, जोन और सेक्टर स्तर के कार्यकताओं को सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की ताकत समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओ को एक्टिव रहने की बात कही। 

कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि, वर्तमान में प्रदेश में 70 लाख लोग फेसबुक और व्हाट्स ऐप का उपयोग कर रहे है। वहीं 40 लाख लोग ट्विटर पर एक्टिव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाए जाने की बात कही। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट ने सीएम और डिप्टी सीएम को दी राहत, कोरोना पाबंदियों के उल्लंघन से जुड़ा केस खारिज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरू 16 जून 2023। कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एक केस को खारिज कर दिया। बता दें कि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत अन्य के खिलाफ […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड