भारत के लिए साल के आखिरी ओडीआई में दिखा अर्शदीप का जलवा, ली के क्लब में हुए शामिल, मुनाफ से रहे पीछे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में भारत की दूसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2017/18 में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था। भारत की जीत में संजू सैमसन के शतक के अलावा तिलक वर्मा के अर्धशतक और अर्शदीप सिंह का अहम किरदार रहा। अर्शदीप ने तो चार विकेट लेकर खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और ब्रेट ली समेत कुछ अन्य दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए। साथ ही मुनफ पटेल को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया।  दरअसल, भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई थी। अर्शदीप ने नौ ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। इस सीरीज में उन्होंने दूसरी बार चार या इससे ज्यादा विकेट लिए। पहले वनडे में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। अर्शदीप ने सीरीज में कुल 10 विकेट झटके, जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरा सबसे ज्यादा है। उनसे आगे सिर्फ मुनफ पटेल हैं, जिन्होंने 2010/11 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 11 विकेट झटके थे। 

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सीरीज में अर्शदीप ने दो 4+ विकेट हॉल लिए, जो कि प्रोटियाज के खिलाफ उसके घर में किसी मेहमान टीम के गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। इस मामले में अर्शदीप के साथ संयुक्त रूप में वेस्टइंडीज के कीथ आर्थरटन, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, भारत के युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा बार चार या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप (दो बार) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे चहल और कुलदीप, जिन्होंने तीन-तीन बार ऐसा किया है। 

अर्शदीप ने पहले वनडे में 37 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्शदीप के 30 रन देकर चार विकेट प्रोटियाज के खिलाफ किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा पांचवीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अर्शदीप के अलावा आवेश खान और वॉशिंगटन सुदंर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टोनी डी जॉर्जी ने 87 गेंद में 81 रन बनाए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने 41 गेंद में 36 रन की पारी खेली। 

इससे पहले भारत के लिए बल्लेबाजी में सैमसन ने 114 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 108 रन बनाए थे। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 77 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे। रिंकू सिंह ने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरोन हेंड्रिक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले। लिजाड विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम की साल 2023 में कुल 27 वनडे जीते। वह ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड की बराबरी करने से तीन जीत और रिकॉर्ड तोड़ने से चार जीत दूर रह गए। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में 30 वनडे जीते थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में किस मंत्री को मिलेगा कौन सा विभाग, आज ही होगा विभागों का बंटवारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 दिसंबर 2023। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में आज 9 मंत्री शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे। कैबिनेट में मंत्री का एक पद फिलहाल खाली रखा जा रहा है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण