विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुआ मंथन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश,  राजस्थान,  तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

मिजोरम सीएम जोरमथांगा का दावा- चुनाव में एमएनएफ के पक्ष में लहर 

मिजोरम के मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने शुक्रवार को दावा किया कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सत्तारूढ़ दल के पक्ष में लहर बढ़ रही है। दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोरमथंगा ने कहा कि एमएनएफ दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। एमएनएफ अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सभी जनजाति के लोगों की एकता के लिए खड़ी है और उनकी भलाई के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने म्यांमार और बांग्लादेश से शरणार्थियों को निर्वासित करने के केंद्र के निर्देश पर आपत्ति जताई है।

छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की 40 विस सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ की 20 सीटों और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनावों में पहली अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होना है। अधिसूचना के अनुसार 20 अक्तूबर तक नामांकन कराया जा सकेगा। 21 अक्तूबर को दाखिल किए गए पर्चों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 23 अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। दोनों ही राज्यों में 7 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर के छह जिलों की 12 सीटों और दुर्ग संभाग के तीन जिलों की 8 विधानसभा सीटें हैं। इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने वाले मतदान में 13 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 7 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।

नक्सल प्रभावित 120 गांवों में पहली बार पड़ेंगे वोट
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में दूरदराज के 120 से अधिक गांव के लोग आजादी के बाद पहली बार अपने ही क्षेत्र में वोट डाल सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, कभी माओवादियों के गढ़ रहे इन गांवों में नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पहले अधिकांश लोगों को वोट डालने के लिए यहां से आठ से 10 किमी दूर जाना पड़ता था।

भाजपा ने रिजिजू को बनाया मिजोरम का चुनाव प्रभारी
भाजपा ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन उनके साथ सह-प्रभारियों के तौर पर काम करेंगे। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पोन्नाला ने पार्टी छोड़ी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पोन्नाला लक्षमैया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लक्षमैया ने पार्टी में अन्यायपूर्ण माहौल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है। लक्षमैया ने अपने इस्तीफे में कहा, जब तेलंगाना के पिछड़े वर्ग के 50 नेता इस वर्ग के वास्ते प्राथमिकता का अनुरोध करने दिल्ली गया था, लेकिन किसी कांग्रेस नेताओं से मिलने का भी अवसर नहीं दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

एक हाथ में इस्राइल से किडनैप बच्चे, दूसरे हाथ में राइफल; हमास के आतंकियों ने जारी किया वीडियो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर यरूशलम 14 अक्टूबर 2023। इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 3000 से भी ज्यादा की मौतें हो चुकी हैं। इस्राइल में हमास के हमले के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हो चुकी है, जबकि गाजा पट्टी में अबतक करीब दो हजार लोगों की जान जा […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी