महिला आरक्षण विधेयक पर फिर छिड़ी बहस, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 6 हफ्ते के भीतर मांगा जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बहस एक बार फिर से शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस बिल को फिर से सामने लाने को लेकर जवाब मांगा है। अदालत शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें 8 साल पहले समाप्त हो चुके इस विधेयक पर फिर से विचार करने की मांग की गई है।  जस्टिस संजीव खन्ना और जेके माहेश्वरी की पीठ ने नोटिस जारी किया और केंद्र को 6 हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमन को कानून व न्याय मंत्रालय की ओर से दायर हलफनामे का जवाब देने के लिए और तीन सप्ताह का समय दिया।

‘पितृसत्तात्मक मानसिकता को बदलने की जरूरत’
याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण पेश हुए, उन्होंने ही याचिका को ड्राफ्ट किया है। इसमें कहा गया है कि ‘हमारे समाज की पितृसत्तात्मक मानसिकता के चलते महिलाओं के उत्पीड़न और उन्हें समान अधिकार देने से वंचित करने के लिए प्रेरित किया है। इसे तभी बदला जा सकता है जब महिलाएं ऐसे बदलाव लाने वाले आधिकारिक पदों पर हों।

केंद्र को नोटिस भेजने के लिए तैयार कोर्ट
5 सितंबर को भी इसी बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की थी। पीठ ने इस मामले को महत्वपूर्ण बताया था। साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता को याचिका की एक कॉपी केंद्र के पास भेजने का निर्देश दिया, जाकि मामले पर सरकार की राय जानी जा सके। शुक्रवार को बेंच केंद्र सरकार को नोटिस भेजने के लिए तैयार हो गई। 

क्या है महिला आरक्षण विधेयक?
मालूम हो कि महिला आरक्षण विधेयक को 2008 में राज्यसभा में पेश किया गया था। यहां से इसे एक स्थायी समिति के पास भेज दिया गया। 2010 में यह विधेयक राज्यसभा में पास हो गया। हालांकि, 15वीं लोकसभा के भंग होने से 2014 में समाप्त हो गया। ध्यान रहे कि महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करता है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ; यूरोप को लताड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मॉस्को 05 नवंबर 2022। पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब भारत के लोगों की सराहना की है। उन्होंने भारतीयों को प्रतिभाशाली और प्रेरित बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की