मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव : नरोत्तम के निशाने पर कमलनाथ, बोले- OBC को गले लगाकर पीठ में छुरा घोंपते हैं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 11 मई 2022। सुप्रीम कोर्ट के पंचायत चुनावों पर आए फैसले से मध्य प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप भी नई शब्दावली गढ़ रहे हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों की बात करती है। गले लगाती है और फिर पीठ छुरा घोंप देती है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने चुनाव की घोषणा कर दी थी। प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकील और कार्यकर्ता विवेक तन्खा, सैयद जाफर, जया ठाकुर चुनाव से भागे और अदालत पहुंच गए। अब निर्णय आया तो दोषी कौन हुआ? बीजेपी पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। पिछड़ा वर्ग के लोग सब जानते हैं। मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी से उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान तीन-तीन मुख्यमंत्री दिए। विक्रम वर्मा से लेकर शेजवार तक अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता प्रतिपक्ष दिए। कांग्रेस ने एक भी नहीं दिया। यह बात पिछड़ों की करते हैं और गले लगाकर पीठ में छुरा घोंप देते है। मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब सुभाष यादव मुख्यमंत्री बनने वाले थे, तब उनके साथ धोखा किया। अब अरुण यादव को हटाकर कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष बन गए। उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट तक नहीं दिया।

बता दें मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने के लिए 15 दिन में अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार के ट्रिपल टेस्ट को अधूरा मानकर खारिज कर बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने को कहा है। इस पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों के ही नेता एक-दूसरे को आरक्षण खत्म होने के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

सदन में गलत जानकारी देने का आरोप
मिश्रा ने आरोप लगाया कि वर्तमान नेता प्रतिपक्ष (गोविंद सिंह) ने विधानसभा में गलत जानकारी दी कि प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी है। फिर कोर्ट गए और स्टे ले लिया, लेकिन पैरवी नहीं की। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सरकार के समय ही पंचायत चुनाव का कार्यकाल पूरा हुआ तो फिर उन्होंने चुनाव क्यों नहीं कराए? इसका जवाब उनके पास नहीं है। हम सरकार में है तो थोड़े ही दोषी हो जाएंगे। हमने जो किया सबके सामने है। हम आज भी संकल्पित है कि चुनाव आरक्षण के साथ होना चाहिए। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि चुनाव से क्यों भागे?

Leave a Reply

Next Post

पिता के विरोध के बाद भी नहीं बदला रोहित का एक्टर बनने का सपना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 11 मई 2022। हर मां बाप का सपना होता है कि उनका बेटा वह बने जो वो चाहते हैं। लेकिन ऐसा होता बहुत कम है। बच्चों की अपनी दुनिया होती है ,उनके अपने सपने होते हैं और अपने सपनों के उड़ान को भरने के लिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी