सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की नफरत की राजनीति ‘‘बुलडोजर’’ पर हथौड़ा चलाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा के नेता बुलडोजर चलाने की बात कह कर सुप्रीम कोर्ट को चैलेंज कर रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 सितंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर कार्रवाई पर फटकार के बाद भी बेशर्मी से भाजपा नेता कह रहे हैं कि वह बुलडोजर चलाएंगे यानी सुप्रीम कोर्ट को चैलेंज कर रहे हैं और संविधान को ठेंगा दिखा रहे हैं। गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद का दायित्व निभा रहे व्यक्ति भी सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी और फटकार के बाद भी बुलडोजर चलते रहने का दावा कर रहे है । इस प्रकार का बयान देकर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। गृहमंत्री को तो कानून कायदा का पालन करवाने की जिम्मेदारी है। भाजपा के नेता क्या खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊंचा मानते है? वैसे भी भाजपा और आरएसएस कई बार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को बदलने की बात कह चुके हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा 400 सीट का जीतने दावा और लक्ष्य इसीलिए रखे थे ताकि वह इस देश का संविधान को बदल सके। वो संविधान जो लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है लोगों के साथ न्याय करता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की हिंसक विचारधारा और नफरत की राजनीति, बुलडोजर कार्यवाही पर हथौड़ा चलाकर भाजपा की सरकारों को चेता दिया कि देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान से चलेगा। भाजपा की तानाशाही और नफरत से नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर करवाई पर कड़ी सख्त टिप्पणी कर केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद बुलडोजर चलाने की सोच रखने वाले भाजपा का नेता तिलमिला रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता बुलडोजर से फूल वर्षा कर रहे थे, बुलडोजर दिखाकर लोगों को डरा रहे थे और सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे। सत्ता परिवर्तन के बाद पूरा प्रदेश ने देखा है किस प्रकार से गरीबों के मकान और दुकान पर रेहड़ी ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले रोजी रोजगार पर भाजपा की सरकार ने बुलडोजर चलाया था।

Leave a Reply

Next Post

नगालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक की मौत, कई लापता; कोहिमा-दिमापुर राजमार्ग अवरुद्ध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोहिमा 04 सितंबर 2024। नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में भारी बारिश के कारण कई मकान और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'