चंद्रयान-3 की सफलता से ब्रिक्स सम्मेलन में छाए पीएम मोदी, दुनियाभर के नेताओं से मिली बधाइयां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। बुधवार को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बैंक्वेट डिनर का आयोजन किया गया। इस डिनर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आकर्षण का केंद्र रहे। दरअसल भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अधिकतर नेता पीएम मोदी से मिलकर उन्हें मिशन की सफलता की बधाई दे रहे थे। इनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल रहीं। 

इंडियन डायस्पोरा में दिखा गजब का उत्साह
चंद्रयान मिशन की सफलता से प्रधानमंत्री मोदी भी काफी उत्साहित दिखे। मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय के उत्साह की भी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वह चंद्रयान-3 की सफलता के जोश को जोहानिसबर्ग में भी महसूस कर रहे हैं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय का उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई।’ प्रधानमंत्री ने जोहानिसबर्ग के होटल में भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। 

भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान-3 मिशन सफल  हो गया है। मिशन के लैंडर विक्रम ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान भी सफलतापूर्वक बाहर आ गया है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। 

पीएम मोदी ने इसरो चेयरमैन को फोन कर दी बधाई
चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। बुधवार को जैसे ही चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ने चांद की सतह पर लैंड किया पूरा भारत खुशी से झूम उठा। पूरी दुनिया में  भारत की इस उपलब्धि की चर्चा हुई। मिशन की सफलता के बाद पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग से ही इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ को फोन कर मिशन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि संभव हुआ तो वह जल्द इसरो मुख्यालय आकर पूरी टीम से मिलेंगे। प्रधानमंत्री फिलहाल ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। 

Leave a Reply

Next Post

यूट्यूब पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, विश्व में सबसे अधिक देखा जाने वाला बना इवेंट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, इसरो के लाइव […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव