क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 सितंबर 2026। अभिनेत्री श्रेया शर्मा अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अलग-अलग जॉनर को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं। ‘जटाधारा’ में ‘पल्लो लटके अगेन’ के बाद उन्होंने ‘मस्ती 4’ में कॉमेडी का रंग दिखाया। अब उनकी हालिया फिजिकल ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

सूत्रों के मुताबिक, श्रेया का हालिया शेड्यूल सामान्य फिटनेस से कहीं आगे बढ़कर शारीरिक कंडीशनिंग और खास तरह की वर्कशॉप्स पर केंद्रित रहा है। हालांकि उनके अगले किरदार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तैयारी ने उनके संभावित एक्शन अवतार की अटकलों को जरूर हवा दे दी है।

हाल ही में एयरपोर्ट पर उनका फिट और टोन्ड लुक भी चर्चा में रहा। श्रेया पहले से ही घुड़सवारी में दक्ष हैं और कथक का प्रशिक्षण भी ले चुकी हैं। ऐसे में उनकी बॉडी कंट्रोल, स्टैमिना और मौजूदा फिजिकल ट्रेनिंग किसी चुनौतीपूर्ण किरदार की तैयारी की ओर इशारा करती नजर आती है। श्रेया की यह जॉनर बदलने की कोशिश उन्हें टाइपकास्ट होने से बचाने की रणनीति भी हो सकती है। उनके पास विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन के साथ मर्डर मिस्ट्री समेत कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अब नजर इस बात पर है कि उनका अगला सरप्राइज क्या होगा।

Leave a Reply

Next Post

अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?

शेयर करेअक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं रुक्मिणी मैत्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 02 सितंबर 02026। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ अपनी अनोखी कहानी और बड़े पैमाने की शूटिंग को लेकर पहले ही चर्चा में है। अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार